chhattisgarh samay news

नाबालिक मुस्लिम युवक ने पल्सर से आदिवासी युवक को मारी जोरदार टक्कर ,आदिवासी युवक उदय राम ध्रुव की हुई मौत

नाबालिक मुस्लिम युवक ने पल्सर से आदिवासी युवक को मारी जोरदार टक्कर ,आदिवासी युवक उदय राम ध्रुव की हुई मौत

मृतक के परिवार एवं आदिवासी समाज के साथ नगर मगरलोड के आम जनताओ में भारी आक्रोश 

मगरलोड में बिकता है 24 घंटे अवैध शराब एवं गांजा, पुलिस पकड़ से कोसों दूर, अवैध कारोबारी लाल जनता कंगाल 

धमतरी/मगरलोड – ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड के राधा स्वामी सत्संग भवन के पास कल रात 12 अक्टूबर को करीबन 7:00 बजे उदय राम ध्रुव बेलरदोना रोड से अपने घर आ रहा था तभी एक पल्सर गाड़ी से तेज रफ्तार बिना कोई नंबर के अनियंत्रित गाड़ी से नाबालिक मुस्लिम युवक ने जोरदार उदय राम ध्रुव को टक्कर मारने से उसकी हाथ पैर सिर में गंभीर चोट आने से उसके पुत्र मनीष ध्रुव द्वारा मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया गया जहां उसकी मेकाहारा रायपुर में आदिवासी युवक उदय राम ध्रुव की मौत हो गई

 थाना प्रभारी एस आई लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया की दुर्घटना की जांच की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है अस्पताल से मर्ग डायरी आने के बाद और धारा जोड़ी जाएगी तथा वाहन मालिक के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध होगा

इस घटना से परिवार एवं आदिवासी समाज के साथ नगर पंचायत की आम नागरिकों में भी आक्रोश पनप रहा है वही मगरलोड में 24 घंटा अवैध शराब एवं गांजा बिकने से लगातार नाबालिक बच्चों एवं स्कूली बच्चों में भी नशे की लत लगने से घरों में कलह उत्पन्न हो रहा है तथा मगरलोड में अशांति फैल रही है पुलिस इस अवैध कारोबार को बंद करने में लगातार असफल हो रहे हैं एवं गांजा तथा अवैध शराब बेचने वालों की हौसले लगातार बुलंद है गांजा एवं शराब बेचने वालों के घरों में बड़ी-बड़ी महंगी गाड़ी एवं अवैध कमाई लगातार फल फूल रहा है आखिर मगरलोड पुलिस इस अवैध कारोबार को बंद करने में आज तक क्यों असफल है यह नगर में चर्चा का विषय है

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज