यशवंत राव मेघा वाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में मतदाता जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघा वाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वीप के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉक्टर प्रभा वेरुलकर के मार्गदर्शन में प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू एवं स्वीप कैंपस एंबेसडर वीरेंद्र युवराज सोनी खुमेश्वर साहू के साथ मिलकर महाविद्यालय परिसर में एवं महाविद्यालय की बाहर ग्रामीण अंचलों में बाजार, समूह में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी अंतर्गत महाविद्यालय में युवा मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया से जोड़ने एवं सभी को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता सूची में ऑनलाइन नाम दर्ज करवाने हेतु महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया निबंध प्रतियोगिता का विषय था लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका इस विषय पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार रखें प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू ने आगे बताया कि अधिकार और कर्तव्य एक दूसरे के पूरक है अगर एक व्यक्ति अपना अधिकार प्राप्त करता है तो कहीं ना कहीं दूसरा व्यक्ति अपने कर्तव्य को पूरा किया होता है जिस प्रकार हम अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहते हैं उसी प्रकार भारत की प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए तत्पर रहना चाहिए मतदान करना हमारा अधिकार भी है और देश की हर नागरिक का परम कर्तव्य भी है परिचर्चा के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने जमकर अपनी बात रखी और उपस्थित सभी छात्राओं को मतदान की प्रति जागरूक किया डॉक्टर यशोदा साहू प्रभारी ने आगे बताया कि सबसे पहले जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वे सभी अपना वोटर आईडी कार्ड के लिए पंजीयन कर पंजीयन के लिए फॉर्म सिक्स भर सकते हैं पंजीयन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से होगा मतदान के दिन सही प्रतिनिधि का चुनाव करें किसी भी प्रतिनिधि के लालच है और बहकावे में ना आए स्वतंत्र निष्पक्ष और बिना लालच के मतदान करें चुनाव के दिन जागरूक मतदाता का परिचय दें क्योंकि जब तक हम अपनी मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे तब तक आपको 5 वर्ष के लिए सही नेतृत्व करता और मार्गदर्शक नहीं मिलेगा अपने देश समाज गांव क्षेत्र का विकास आपके हाथ में है इसलिए मताधिकार का प्रयोग कर सही नेता का चुनाव करें कार्यक्रम का संचालन सुषमा ने किया परिचर्चा में भाग लेने वाले छात्राएं नरगिस संदीप तरेंद्र रिद्धि सुलोचना कैलाश वीरेंद्र युवराज एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं एवं सहायक प्राध्यापक अतिथि प्राध्यापक प्राध्यापक उपस्थित रहे कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन में महाविद्यालय की अतिथि प्राध्यापक डॉ सुशीला साहू सुषमा डॉ टामन साहू का विशेष योगदान रहा प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू ने प्रत्येक नागरिक से अपील की है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपने कर्तव्य का निर्वहन करके लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाएं