chhattisgarh samay news

त्योहारों के मद्देनज़र धमतरी पुलिस की सख्त निगरानी – आमातालाब इंडोर स्टेडियम परिसर में चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार

त्योहारों के मद्देनज़र धमतरी पुलिस की सख्त निगरानी – आमातालाब इंडोर स्टेडियम परिसर में चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार

आरोपी से धारदार चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कठोर कार्यवाही – धमतरी पुलिस की सतर्कता से 12 अपराधिक रिकॉर्ड वाला शातिर बदमाश पहुंचा सलाखों के पीछे

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – एस.पी. धमतरी के निर्देश पर त्योहारों को ध्यान में रखते हुए धमतरी पुलिस द्वारा गुंडा – बदमाशों एवं चाकूबाज तत्वों पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है।

 इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है।धमतरी पुलिस कोतवाली टीम हमराह स्टॉफ के साथ टाउन पेट्रोलिंग एवं अपराधियों की पतासाजी में रवाना थी। 

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आमातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में हाथ में बड़ा चाकू लेकर आने जाने वालों को डरा  धमका रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुँचा। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसका नाम संजय साहू पिता जगदीश साहू उम्र 34 वर्ष निवासी लालबगीचा खम्मनबाड़ी, धमतरी है। 

आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष एक धारदार चाकू विधिवत रूप से जप्त कर आरोपी को धारा 25, 27 शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कुल 12 आपराधिक प्रकरण विभिन्न धाराओं में थाना धमतरी, अर्जुनी, रायपुर एवं बालोद में दर्ज हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी का नाम संजय साहू पिता जगदीश साहू उम्र 34 वर्ष निवासी लालबगीचा खम्मनबाड़ी, धमतरी, थाना सिटीकोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

 धमतरी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर दें। आपकी छोटी-सी जानकारी किसी बड़े अपराध को रोक सकती है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज