chhattisgarh samay news

मगरलोड में एसडीओपी, थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा, रविवार को निकाला फ्लैग मार्च ,अवैध कारोबारियों में पुलिस का खौफ, सामाजिक तत्वों के लोगों में छाया डर 

मगरलोड में एसडीओपी, थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा, रविवार को निकाला फ्लैग मार्च ,अवैध कारोबारियों में पुलिस का खौफ, सामाजिक तत्वों के लोगों में छाया डर

दीपावली पर्व पर लगातार थाना प्रभारी की निगरानी में अवैध कारोबारियों पर रखी जा रही है नजर

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडविकासखंड मुख्यालय एवं नगर पंचायत के गलियों में पुलिस अधीक्षक धमतरी के सख्त निर्देश का पालन करते हुए मगरलोड थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला द्वारा नगर की संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गस्त एवं खुफिया निगरानी रखने के कारण अवैध कारोबारियों में पुलिस का खौफ बना हुआ है
वही आज रविवार को एसडीओपी रागिनी मिश्रा की मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला एवं थाना के सभी पुलिस बल नगर के मुख्य चौक, बाजार चौक, मथुरा नगर एवं रामलीला मैदान में फ्लैग मार्च किया तथा लोगों से अपील की वे दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए एवं शांति बनाए रखें किसी भी प्रकार की अवैधानिक कार्यों से बचें पुलिस हमेशा आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है
एसडीओपी एवं थाना प्रभारी ने सभी लोगों को यातायात की सुरक्षा,पटाखे खुली जगह में फोड़ने एवं नागरिकों को कानून का पालन करने की अपील की है वहीं पुलिस की लगातार देखकर अवैध कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है और अवैधानिक कार्य में लगी व्यक्तियों में पुलिस का खौफ है कुछ हद तक नगर में अवैध कारोबार जिसमें अवैध शराब एवं गांजा बिक्री पर शिकंजा थाना प्रभारी की सतत निगरानी से लगा हुआ है

इस फ्लैग मार्च में थाना के सभी पुलिस जवान उपस्थित रहे

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज