chhattisgarh samay news

थाना बोराई द्वारा उड़िसा के शराब तस्कर पर की गई बड़ी कार्यवाही,उड़ीसा से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी हुए गिरफ्तार, मो.सा. सहित 41 हजार रूपये से अधिक की संपत्ति जप्त

 थाना बोराई द्वारा उड़िसा के शराब तस्कर पर की गई बड़ी कार्यवाही,उड़ीसा से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी हुए गिरफ्तार, मो.सा. सहित 41 हजार रूपये से अधिक की संपत्ति जप्त

 आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई द्वारा धारा 34(2),36,59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल

टोमन लाल सिन्हा 

 धमतरी/मगरलोड – धमतरी एसपी के निर्देशन में धमतरी पुलिस थाना बोराई को अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

थाना बोराई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा की ओर से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब लेकर आ रहे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घुटकेल पुलिया के पास निगरानी रखी गई। कुछ देर बाद हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (नीले रंग की, क्रमांक CG-27-H-7725) को रोककर जांच की गई।

● तलाशी में मोटरसाइकिल से विदेशी मदिरा (50 पौवा, प्रत्येक 180 एमएल) एवं 16 नग किंगफिशर बीयर (प्रत्येक 500 एमएल) बरामद की गई।

कुल जप्त शराब की अनुमानित कीमत 11,240 रूपये, तथा मोटरसाइकिल की कीमत 30,000 रूपये इस प्रकार कुल जप्त संपत्ति 41,240 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त शराब उड़ीसा राज्य से लाकर ग्राम खल्लारी (थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव) में बिक्री हेतु ले जा रहे थे, जबकि यह शराब केवल उड़ीसा में बिक्री हेतु अनुमति है।

■ आरोपीगण का नाम1️⃣ सियाराम सोरी, पिता शोभाराम, उम्र 36 वर्ष, साकिन खल्लारी, थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव (छ.ग.)2️⃣ घनश्याम सलाम, पिता बुधराम सलाम, उम्र 43 वर्ष, साकिन खल्लारी, थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव (छ.ग.)गवाहों की उपस्थिति में अवैध शराब एवं मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में अपराध क्रमांक 09/25, धारा 34(2), 36, 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

● धमतरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब के क्रय-विक्रय या परिवहन की सूचना तत्काल पुलिस या आबकारी विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज