chhattisgarh samay news

धमतरी पुलिस द्वारा की गई है मातर मड़ई मेला के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सभी अनुविभागों में तैनात रहेंगे पुलिस अधिकारी व पुलिस बल

 धमतरी पुलिस द्वारा की गई है मातर मड़ई मेला के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सभी अनुविभागों में तैनात रहेंगे पुलिस अधिकारी व पुलिस बल

भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और पेट्रोलिंग पर रहेगी धमतरी पुलिस की विशेष निगरानी

टोमन लाल सिन्हा 

 धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को आयोजित मातर मड़ई मेला के अवसर पर जिले भर में व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है।◆ प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस पारंपरिक मेले में भारी जनसमूह की उपस्थिति को देखते हुए इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है।

सभी अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल को उनके संबंधित क्षेत्रों में विशेष रूप से तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

◆ कानून व्यवस्था हेतु विशेष तैनाती – मातर मड़ई मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, तथा सतत पेट्रोलिंग के लिए धमतरी पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा प्रबंधन किया गया है।

◆ जगहें जहाँ आयोजित होगी मातर मड़ई ● थाना कुरूद क्षेत्र: नारी, छाती, कटंग, हलचलपुर, नारधा, लुंगे, नवागांव, कोसमर्रा, सेमरा, मड़ेली, अवरी, भैसबोड़, भेंडरी, खिसोरा, हसदा।● थाना अर्जुनी क्षेत्र: आमदी, कंडेल, भानपुरी, अछोटा, भोयना।● थाना रूद्री क्षेत्र: भटगांव।

◆ इन सभी स्थानों पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण एकत्र होते हैं। भीड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लगभग 15 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं, जिनमें राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, महिला अधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल शामिल हैं।

 

◆ पुलिस व्यवस्था के प्रमुख बिंदु ● एसपी धमतरी के निर्देशन में सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी मेला स्थल पर सक्रिय रूप से मौजूद रहेंगे।● प्रत्येक थाना क्षेत्र में फिक्स प्वाइंट्स, रिजर्व बल एवं पेट्रोलिंग टीमों की नियुक्ति की गई है।● ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पार्टियां सतत गश्त करते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेंगी।●साइबर सेल, चीता स्क्वाड एवं क्यूआरटी टीमों को भी सक्रिय रखा गया है।● नियंत्रण कक्ष से सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों की गतिविधियों की रियल-टाइम निगरानी की जा रही है।

◆ पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे मातर मड़ई मेले के दौरान शांति, सौहार्द एवं अनुशासन बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज