chhattisgarh samay news

60 वर्षों के पूर्व पढ़ने वाले 5000 विद्यार्थियों का मगरलोड स्कूल में मिलन महासम्मेलन रहा ऐतिहासिक पल 

60 वर्षों के पूर्व पढ़ने वाले 5000 विद्यार्थियों का मगरलोड स्कूल में मिलन महासम्मेलन रहा ऐतिहासिक पल  

बहारों फूल बरसाओ मेरा सहपाठी मित्र आया है” के गीत गूंजे

 दुल्हन की तरह सजाया गया मगरलोड स्कूल, एक दूसरे से मिलकर भाव विभोर के साथ गदगद हुआ 1965 से 2025 तक के स्कूली मित्र मंडली 

 हजारों वृक्षारोपण,पौधा, ज्ञान वर्णमाला की दीप चार्ट वितरण से स्कूल परिवार की बगिया महक उठी

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडधमतरी जिला के विकासखंड मुख्यालय मगरलोड मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 1965 से 2025 तक 60 वर्षों तक के इस विद्यालय की सफर होने के साथ 60 वर्षों के पूर्व विद्यार्थियों का मिलन महासम्मेलन 26 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक पल रहा

जब छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है तब मगरलोड का यह विद्यालय 60 साल पूरा कर लिया है. सन 1965 से संचालित यह विद्यालय लम्बे समय से अंचल का प्रमुख शिक्षा केंद्र रहा है. यहाँ से लगभग नौ हजार छात्र छात्राएं पढ़ कर निकल चूके हैं
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में 26 अक्टूबर को इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने पूर्व विद्यार्थियों का महासम्मेलन रखा गया जिसमें इस स्कूल से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में देश प्रदेश एवं विदेश मे सेवा देने वाले विद्यार्थियों का यह पल अस्मरणीय रहा 

स्कूल परिसर को पूरी तरह दुल्हन की तरह सजाया गया था जिसमें हजारों  पाम पेड़ की वृक्षारोपण, काली हल्दी पौधा वितरण और हजारों ज्ञानवर्धक वर्णमाला की वितरण पूर्व विद्यार्थी तुमनचंद साहू  द्वारा किया गया 

इस ऐतिहासिक पल को याद कर बनाने के लिए संस्था के प्राचार्य आत्माराम साहू के साथ विनोद अग्रवाल नरेश अग्रवाल सुरेश साहू, वीरेंद्र साहू सरल,तुमनचंद साहू, भवानी यादव, धीरज देवांगन, गोविंद साहू,दुलार साहू खिलावन साहू पूर्व आर्मी सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ गन, एनसीसी के छात्र-छात्राएं का बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा 

पूर्व विद्यार्थियों के स्वागत के लिए स्वागत गेट में बहनों एवं भाइयों ने पीला चंदन की तिलक फूल माला से स्वागत से लेकर मंच तक सभी को हारमाला,मेडल पहनाकर मोमेंटो ,चंदन रोली की पीला चावल की तिलक प्रतीक चिन्ह प्रदान की गई जो भाव विभोर कर देने वाला पल रहा 

इस स्कूल में पढ़ाने वाले गुरुजनों के साथ पढ़ने वाले विद्यार्थियों का आतिशबाजी पटाखे की गूंज के साथ स्वागत किया गया जो दिवाली जैसा माहौल ने सभी का मन मोह लिया

सभी पूर्व विद्यार्थियों का अलग-अलग स्तर पर बैच वाइस स्वागत किया गया इस पल को यादगार बनाने के लिए भूली बिसरी स्कूली जीवन की यादों का पल ने फिर बचपन का एहसास करने वाले सभी पूर्व विद्यार्थियों का मन को भाव विभोर कर दिया वहीं इस स्कूल में पढाने वाले गुरुजनों का छत्रछाया संबल उनके आशीर्वाद समूह ने सभी विद्यार्थियों को अपनापन की यादों के साथ आशीष शुभकामनाएं प्रदान करता रहा

 यहां के कई शिक्षक व विद्यार्थी स्वर्ग सिधार गए हैं उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई जो भावात्मक पल रहा 
1965 से लेकर 2025 तक के सभी बैचों ने इस विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए लाखों रुपए की नगद राशि के साथ प्रोजेक्टर पंखा लाइट साउंड सिस्टम एवं कई मनोरंजक वस्तुएं ज्ञानवर्धक सामानों को प्रदान किया 

60 वर्षों में इस शासकीय उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय मगरलोड स्कूल से पढ़कर निकलने वाले कई होनहार विद्यार्थी आज कई सेक्टर में महत्वपूर्ण पद जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट इनकम टैक्स ऑफिसर वकील इंजीनियर चिकित्सा के क्षेत्र में पुलिस विभाग में राजस्व अधिकारी शिक्षा की अलग जगाने वाले व्याख्याता प्राचार्य खाद्य अधिकारी जल संसाधन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विद्युत विभाग एवं पत्रकार के साथ साहित्यकार, राज नेता के रूप में, कुछ विद्यार्थी बड़े स्तर पर व्यवसाय तथा कई पढ़े-लिखे विद्यार्थी उन्नत कृषक बनकर इस समाज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं

इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में 60 वर्षों में पढ़े हुए पूर्व विद्यार्थीयो में लगभग  9000 रही है जिसमें इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने 5000 पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया सभी विद्यार्थियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन विभिन्न व्यंजन मिष्ठान्न बनाया गया था जिसमें विशाल पंडाल में सभी पूर्व विद्यार्थियों ने शिष्टाचार पूर्वक भोजन प्राप्त किया 
कई विद्यार्थियों ने सेल्फी जोन में जाकर अपने मित्र समूह का फोटो शेयर करते हुए अपने बैचों का जिंदाबाद के नारे लगाए गए 

विशाल पंडाल में गुरुजनों के साथ पूर्व विद्यार्थियों ने इस पल को ऐतिहासिक बनाने के लिए “बहारों फूल बरसाओ मेरा सहपाठी मित्र आया है” के गीत गाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने वालों के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए 26 अक्टूबर को पूर्व विद्यार्थियों के इस महामिलन को यादगार का अनमोल पल बताया

जिन शिक्षकों के दीप ज्ञान से जीवन में सफलता मिली है उनके प्रति सामूहिक कृतज्ञता ज्ञापित किया गया 

इस अवसर पर इस स्कूल में पढाने वाले पूर्व गुरुजनों में पी आर साहू, व्ही एल साहू, आर के शर्मा, आर के पटेल, पांडे सरसहित वरिष्ठ शिक्षक गण उपस्थित रहे 

इस स्कूल में पढ़ाने वाले वरिष्ठ शिक्षक पी आर साहू ने कहा – मैं इस स्कूल में लगभग 10 वर्ष अपनी सेवाएं दी हूं जिसमें मेरे पढ़ाई हुई बच्चे आज मुझसे भी ज्यादा ऊंचे स्तर के अधिकारी बनकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिससे मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं इस स्कूल की गरिमा को बनाए रखने में यहां के सभी विद्यार्थियों ने अपनी अलग ही नैतिक कर्तव्यों के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाने में अनमोल योगदान दिया है मैं इस कार्यक्रम से फूला नहीं समा रहा हूं इस तरह के आयोजन से मेल मिलाप के साथ बड़ों के प्रति आदर और आने वाली पीढियां को एक अच्छा संदेश जाएगा जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा 

वरिष्ठ शिक्षक व्ही एल साहू ने कहा – 60 वर्षों से पढ़ने वाले पूरे विद्यार्थियों का महा मिलन का कार्यक्रम बड़ा ही भाव विभोर कर देने वाली है एक दूसरे से मिलकर अपनी स्कूली जीवन को याद करना एक अनमोल पल है मैं इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं 

इस महामिलन महासम्मेलन कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्राचार्य आत्माराम साहू ने किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आए हुए 5000 पूर्व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज