शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – शासकीय यशवंतराव मेघावले शासकीय महाविद्यालय, मगरलोड में आज “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरूलकर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरूलकर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा देश की अखंडता, एकता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की अखंडता को एक सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्रीय एकता हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति है और हमें सदैव जाति, धर्म, भाषा तथा प्रांत से ऊपर उठकर देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. घनश्याम देवांगन, कौसलेश कुमार ध्रुव, डॉ.यशोदा साहू, सुश्री निरूपा साहू, श्रीमती दिव्या देवांगन, डॉ. रमा चंद्राकर, दीपक कश्यप, विनोद कुमार, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती अनीता साहू, नीरज साहू, सुश्री सुषमा टंडन, टामन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




