मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती व इंदिरा गांधी जी की बलिदान को याद किया
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – विकासखंड मुख्यालय मगरलोड की विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के द्वारा संपूर्ण देश को एकता एवं अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले, भारत के महान लौह पुरुष, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व हमारे प्रेरणास्रोत, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीहू राम साहू ने कहाकी पंडित नेहरू जी सरदार वल्लभभाई पटेल को “भारत की एकता का संस्थापक” कहते थे। आज उनकी 150 वीं जयंती, हम लोग देश भर में पूरे उल्लास से मना रहे हैं।
सरदार साहेब कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में कराची कांग्रेस में मौलिक अधिकारों पर जो प्रस्ताव पारित हुए थे वह भारतीय संविधान की आत्मा है।
विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निर्वाण ने कहाकी सरदार पटेल साहेब हमारे दिलों में बसे हैं और उनके विचार, जिसमें आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना पर बल दिया गया है, वो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का अटूट हिस्सा है।
उन्होंने कहा इंदिरा गांधी जी कहती थी “जब तक मुझ में साँस है तब तक मेरी सेवा व्यर्थ नहीं जायेगी और जब मेरी जान जायेगी तब मैं ये कह सकती हूँ कि…एक एक खून का क़तरा जितना मेरा है, वह एक-एक ख़ून का क़तरा …एक भारत को जीवित करेगा।”
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमंत देवांगन ने कहा कीभारत की एकता व अखंडता को संजाएँ रखने के लिए, जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व व दूरदर्शिता से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक सशक्त प्रगतिशील भारत का निर्माण किया, साहस की ऐसी प्रतिमूर्ति, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व हमारी आदर्श, इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल लौह पुरुष एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बलिदान दिवस पर मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण किया गया
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बलिदान दिवस को याद करते हुए बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे