chhattisgarh samay news

किसानों के एग्री-स्टेक पंजीयन की समय वृद्धि बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री जी से मुलाकात किए – भाजपा किसान मोर्चा

किसानों के एग्री-स्टेक पंजीयन की समय वृद्धि बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री जी से मुलाकात किए : भाजपा किसान मोर्चा

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर  ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की इस बीच भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश के हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को एग्री-स्केट पंजीयन जो समय अवधि 31 अक्टूबर अंतिम तिथी थी जिसके कारण बहुत से किसान भाई अपना पंजीकरण से पिछड़ चुके है तथा इस पंजीयन में तकनीकी त्रुटिया काफी आ रही है जिसके कारण प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान भाई एग्री-स्केट पंजीयन नही करा पाए है जिसके चलते उन्हें इस वर्ष धान विक्रय से वंचित होना पड़ेगा।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सह निवेदन आग्रह किया इस एग्री-स्टेक पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाया जाए जिसमे बेहद सहजता पूर्वक प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  ने एक एक बिंदुवार विषय से अवगत हुए एवं विश्वास दिलाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है उनकी सभी समस्याओं का निराकरण करना हमारा नैतिक जिम्मेदारी है मुख्यमंत्री जी ने एग्री-स्केट पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाने का आश्वासन दिया।

भाजपा किसान मोर्चा के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर पदभार संभालते ही निरंतर किसान हित के कार्यों में लगे हुए जो भी दिक्कतें अन्नदाता किसानों को आ रही है उनकी सभी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का अथक प्रयास अध्यक्ष के द्वारा किया जा रहा है हाल में ही डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी PV-AAP पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर अंतिम तिथि थी उसमें भी मुख्यमंत्री  से निवेदन करते हुए 30 नवंबर तक समय अवधि को बढ़ाने का आग्रह किया था जिसमे समय अवधि को बढ़ाया गया किसान हित हो या जन हित हो या फिर पार्टी संगठन का कार्य हो लगातार किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर अपनी महती भूमिका निभा रहे है। यह हमारे लिए बेहद ही गौरव का विषय है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर  के साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  खेम तिवारी  किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी  महेश कौशल बलरामपुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री  विकास मंडल  साथ उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज