chhattisgarh samay news

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सउनि. दिलहरण सिंह ठाकुर को दी ससम्मान विदाई – शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सउनि. दिलहरण सिंह ठाकुर को दी ससम्मान विदाई – शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर किया सम्मानित

सउनि. दिलहरण सिंह ठाकुर ने 42 वर्ष 03 माह 11 दिन की निष्ठापूर्ण सेवा के पश्चात किया सेवानिवृत्ति ग्रहण

उप पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने दी विदाई और शुभकामनाएँ

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस परिवार के वरिष्ठ सदस्य सहायक उप निरीक्षक (सउनि.)  दिलहरण सिंह ठाकुर को उनकी दीर्घ, अनुकरणीय एवं समर्पित सेवाओं के लिए आज ससम्मान विदाई दी गई।

वर्ष 1983 में रायपुर जिले में आरक्षक पद पर भर्ती होकर, उन्होंने अपने कार्यकाल में विभाग के प्रति 42 वर्ष 03 माह 11 दिन तक निरंतर सेवा दी।

सेवा काल के दौरान उन्होंने विभिन्न थानों और पुलिस कार्यालयों में पदस्थ रहकर सदैव अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

◆ सम्मान समारोह का आयोजन सेवानिवृत्ति अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सउनि. दिलहरण सिंह ठाकुर को शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ सेवा काल की सराहना की।

◆ पुलिस अधीक्षक धमतरी ने अपने उद्बोधन मे कहा  “सउनि. दिलहरण सिंह ठाकुर ने अपने 42 वर्षों के सेवाकाल में विभाग की गरिमा और अनुशासन को सर्वोपरि रखा है।उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए इन्होंने हमेशा विभाग की प्रतिष्ठा को बढ़ाया।मैं इनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।”

◆ *सहकर्मियों ने साझा किए किये अनुभव* 

सहकर्मियों ने सउनि. दिलहरण सिंह ठाकुर के सरल, सौम्य और सहयोगी व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव सभी के प्रति आदर और सहयोग का भाव रखा।

सभी ने उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, सुखमय पारिवारिक जीवन और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्ति उपरांत उन्हें शासकीय वाहन से उनके निवास स्थान तक ससम्मान विदा किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी, सुश्री मीना साहू,निरीक्षक (एम.) अखिलेश शुक्ला, लक्ष्मी ध्रुव,सउनि. दिनेश सोनकर, डोमार सिंह ध्रुव, राजेश दीवान, प्रेमलाल सिन्हा, रामावतार राजपूत, दूजराम सोनवानी, रिखी राम साहू, शिव मिश्रा, विरेंद्र बैस, राजश्री तुर्रे, लता राजपूत,प्रआर. खगेश्वरी लांझे, विष्णु ध्रुव,डिगेश शर्मा, कामता मरकाम,कमल साहू,संतोष भार्गव,साथ ही सेवानिवृत्त हो रहे सउनि. दिलहरण सिंह ठाकुर एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस परिवार ने सउनि. दिलहरण सिंह ठाकुर को उनकी लंबी और निष्ठापूर्ण सेवा के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज