पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर आम नागरिक को मिली त्वरित राहत ,गलत खाते में ट्रांसफर हुई 1.60 लाख की राशि धमतरी पुलिस की तत्परता से मिली वापस
टोमन लाल सिन्हा
◆ धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिले के ग्राम नवांगांव कंडेल, थाना अर्जुनी निवासी घनश्याम राजपुरिया पिता स्व. अर्जुन सिंह राजपुरिया, उम्र 45 वर्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के संज्ञान में लाया गया कि उनके द्वारा आर.टी.जी.एस. (RTGS) के माध्यम से गलतीवश 1,60,000 की राशि गलत खाते में ट्रांसफर हो गई है।एसपी. धमतरी द्वारा प्रार्थी के शिकायत के जांच के निर्देश दिये थे। जांच के दौरान पाया गया कि आवेदक ने जनवरी 2025 में आयशर ट्रैक्टर डीलर “साहू एग्रो” कुरूद से एक नया ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर की कुल कीमत 7,50,000 रूपये में से 5,50,000 रूपये नगद अदा कर शेष 2,00,000 रूपये में से 1,60,000 रूपये राशि 12.06.2025 को RTGS के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी। नंबर गलत अंकित हो जाने से राशि अनजान गलत में चली गई।
◆ पुलिस जांच एवं कार्यवाही शिकायत पर पुलिस द्वारा प्राथमिकता से कार्यवाही की गई। बैंक से संबंधित खाता विवरण प्राप्त कर यह पाया गया कि उक्त खाता राजेन्द्र रेड्डी मराम, निवासी मियापुर, हैदराबाद (तेलंगाना) का है।
केनरा बैंक के माध्यम से संपर्क स्थापित कर खाता धारक को स्थिति से अवगत कराया गया। खाता धारक ने पूर्ण सहयोग करते हुए दिनांक 04.10.2025 को 1,60,000 रूपये की पूरी राशि आवेदक के खाते में वापस कर दी।खाते में पैसा मूलतः वापस मिल जाने से प्रार्थी द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं धमतरी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया।
◆ धमतरी पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं, बल्कि जनता की सहायता, पारदर्शिता और जनहित के मामलों में भी तत्परता से कार्य करना है।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




