chhattisgarh samay news

सोरम में ताश की 52 पत्ती से रुपए पैसों का लग रहा था दांव , रूद्री पुलिस ने धर दबोचा 06 जुआरियों को , 1 लाख 95 हजार से अधिक का माल जप्त 

सोरम में ताश की 52 पत्ती से रुपए पैसों का लग रहा था दांव , रूद्री पुलिस ने धर दबोचा 06 जुआरियों को , 1 लाख 95 हजार से अधिक का माल जप्त 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – एसपी धमतरी के निर्देश पर जिलेभर में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध सतत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज थाना रूद्री पुलिस द्वारा ग्राम सोरम, हलचल पोल्ट्री फार्म के पास दबिश देकर 06 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने मौके से 8,700 रूपये नगद रकम, 52 पत्ती ताश, 07 नग मोबाइल फोन (कीमत 40,000 रूपये) तथा 06 नग मोटर साइकिलें (कीमत 1,47,000 रूपये) कुल 1,95,700 रूपये का सामान जब्त किया है।

◆ जुआ खेलते हुए पकड़े गए व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं ◆ (01) अनेश्वर उर्फ अन्नू पिता दाउलाल उम्र 40 वर्ष साकिन भटगांव◆ (02) सतेन्द्र साहू पिता केशराम साहू उम्र 21 वर्ष साकिन लिमतरा◆ (03) सन्नी कुर्रे पिता पप्पू कुर्रे उम्र 22 वर्ष साकिन रामसागरपारा◆ (04) धनेश देवांगन पिता नत्थूराम उम्र 41 वर्ष साकिन भटगांव◆ (05) युगल किशोर पिता परसराम उम्र 48 वर्ष साकिन लिमतरा◆ (06) राहुल यादव पिता नन्दूराम उम्र 34 वर्ष साकिन रिसाईपारा, धमतरी

सभी जुआरियों के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 60/25 धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

धमतरी पुलिस कि अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि समाज में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज