धमतरी पुलिस,सिहावा थाना टीम की कार्यवाही – घर के सामने अवैध शराब बेचते युवक को पकड़ा
सिहावा पुलिस की तत्परता – महुआ शराब की अवैध बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, शराब जब्त
एसपी धमतरी के निर्देशन में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही – सिहावा में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – एसपी.धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपी यशपाल नेताम पिता सुकालूराम नेताम उम्र 31 वर्ष निवासी बेलरगांव चार्लीपारा, थाना सिहावा के कब्जे से 06 लीटर महुआ शराब, अनुमानित मूल्य 1,200 रूपये जब्त की गई।
थाना सिहावा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 72/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
◆ आरोपी का नाम यशपाल नेताम पिता सुकालूराम नेताम उम्र 31 वर्ष निवासी बेलरगांव चार्लीपारा, थाना सिहावा,जिला धमतरी (छ.ग.)
◆ धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी है।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




