शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में NSS द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजन,सरदार पटेल जयंती पर “Sardar @150 Unity March” के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं *Sardar @150 Unity March* के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विविध बौद्धिक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति तथा लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा जागृत करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत निबंध एवं वाद–विवाद प्रतियोगिताओं से हुई। *निबंध प्रतियोगिता का विषय “लौह सा संकल्प, लौह सा राष्ट्र”* रखा गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता करते हुए सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर अपने विचार प्रभावी रूप से व्यक्त किए। इसमें कु. कुमकुम प्रथम एवं कु. रुचि पटेल द्वितीय स्थान पर रहीं।
वाद–विवाद प्रतियोगिता का विषय स्वदेशी केवल एक नीति नहीं, बल्कि एक सोच” रहा। प्रतिभागियों ने तर्कपूर्ण एवं प्रभावशाली शैली में अपने विचार प्रस्तुत कर श्रोताओं की सराहना प्राप्त की। इसमें कैलाश साहू प्रथम एवं ममता साहू द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं के उपरांत आयोजित व्याख्यान सत्र में प्राचार्या डॉ. प्रभा वेरुलकर ने सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकीकरण, स्वतंत्र भारत के निर्माण एवं लोकतंत्र में उनके योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमा चन्द्राकर ने प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से युवाओं से राष्ट्रीय एकता, सेवा भावना एवं देशहित में योगदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशीला साहू (सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी) ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती अनीता साहू (अतिथि व्याख्याता हिन्दी) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. घनश्याम देवांगन, कौसलेश कुमार ध्रुव, डॉ. यशोदा साहू, सुश्री निरूपा साहू, श्रीमती दिव्या देवांगन, दीपक कश्यप, बिनोद कुमार, नीरज साहू, सुश्री सुषमा टंडन, डॉ. टामन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




