वन्यप्राणी जंगली सुअर का शिकार,काटकर पकाकर खाने व बेचते पाने पर 6 लोग को जेल के हवाले
उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मूलगांव का मामला
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – वनगस्ती के दौरान प्राप्त सूचना अनुसार दिनांक 31.10.2025 को उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मूलगांव में चित्रसेन पिता भागवत कंवर उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मूलगांव एवं अन्य 05 घासीराम गोंड़ इन्दुराम गोंड़, कृष्णकुमार गोंड़, ओमप्रकाश गोंड़, परमानंद कंवर एवं रामकुमार नेताम द्वारा अनुसूची II के वन्यप्राणी जंगली सुअर का शिकार कर उसे काटकर पकाकर खाने, बेचते मौका स्थल में वन्यप्राणी अपराध कारित करते हुए पाये जाने पर उनके विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 44, 48, 50 एवं धारा 52 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वन अपराध प्रकरण क्र. 8077/21 दिनांक 31.10.2025 जारी कर उपरोक्त समस्त अरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय प्रथम वर्ग न्यायाधिश व्यवहार न्यायालय कुरूद में दिनांक 10.11.2025 को चालान पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा समस्त आरोपियों को उक्त समस्त कार्यवाही वनमण्डलाधिकारी धमतरी, जाधव श्रीकृष्ण एवं उपवनमण्डलाधिकारी धमतरी मनोज कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में पंचराम साहू परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर सिंगपुर, सुश्री रेणुका कुरेटी प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल, मुकुन्दराव वाहने उपवनक्षेत्रपाल एवं चुरामन लाल पटेल वनरक्षक द्वारा किया गया।सूचना अनुसार दिनांक 31.10.2025 को उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मूलगांव में चित्रसेन पिता भागवत कंवर उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मूलगांव एवं अन्य 05 श्री घासीराम गोंड़ इन्दुराम गोंड़, कृष्णकुमार गोंड़, ओमप्रकाश गोंड़, परमानंद कंवर एवं रामकुमार नेताम द्वारा अनुसूची II के वन्यप्राणी जंगली सुअर का शिकार कर उसे काटकर पकाकर खाने, बेचते मौका स्थल में वन्यप्राणी अपराध कारित करते हुए पाये जाने पर उनके विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 44, 48, 50 एवं धारा 52 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वन अपराध प्रकरण क्र. 8077/21 दिनांक 31.10.2025 जारी कर उपरोक्त समस्त अरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय प्रथम वर्ग न्यायाधिश व्यवहार न्यायालय कुरूद में दिनांक 10.11.2025 को चालान पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा समस्त आरोपियों को उक्त समस्त कार्यवाही वनमण्डलाधिकारी धमतरी, जाधव श्रीकृष्ण एवं उपवनमण्डलाधिकारी धमतरी मनोज कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में पंचराम साहू परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर सिंगपुर, सुश्री रेणुका कुरेटी प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल, मुकुन्दराव वाहने उपवनक्षेत्रपाल एवं चुरामन लाल पटेल वनरक्षक द्वारा किया गया।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




