chhattisgarh samay news

शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में सप्त दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर का शुभारंभ 

शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में सप्त दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर का शुभारंभ 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडयशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय, मगरलोड के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ दिनांक 12 नवंबर को ग्राम बोड़रा में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच  केवल राम वर्मा उपस्थित रहे, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश्वर वर्मा उपसरपंच , अश्वनी साहू, श्रीमती कल्याणी वर्मा, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती भूनवेश्वरी वर्मा, श्रीमती लता, श्रीमती देवकुमारी, श्रीमती भूवनेश्वरी वर्मा, श्रीमती कुंती , श्रीमती नेमबाई साहू तथा तेजराम साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए NSS स्वयंसेवकों को शुभकामनाएँ दीं और राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि NSS युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना का विकास करता है।

मुख्य अतिथि केवल राम वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक निःस्वार्थ सेवा है, जो हमें समाज में रहकर सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रेरणा देती है।उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशीला साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. रमा चंद्राकर द्वारा किया गया।

उद्घाटन सत्र के पश्चात स्वयंसेवकों एवं ग्राम के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा बैंड बाजे के साथ गली-गली भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया।

इसके उपरांत सभी 60 स्वयंसेवकों को पाँच दलों में विभाजित किया गया, जिनके नाम क्रमशः रजिया सुल्तान, चांद बीबी, जीजाबाई, नूरजहां, एवं जहांआरा रखे गए। प्रत्येक दल को शिविर की विभिन्न गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज