chhattisgarh samay news

तीन दिनों में 16 आबकारी एक्ट,18 आरोपियों पर कार्यवाही, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप,सरगना की तलाश 

तीन दिनों में 16 आबकारी एक्ट,18 आरोपियों पर कार्यवाही, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप,सरगना की तलाश 

नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का लगातार तीसरे दिन अभियान, 34(2) एवं 34(1)ख के दो और आबकारी प्रकरणों में 03 आरोपी हुए गिरफ्तार

 🔷 एसपी धमतरी के सख्त निर्देश पर धमतरी जिलेभर में अवैध शराब बिक्री,परिवहन एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

धमतरी पुलिस की इसी सख्त कार्यवाही का परिणाम है कि दो दिन पूर्व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के 14 अलग-अलग प्रकरणों में 15 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई थी। 

इसके बाद भी अभियान को और तेज करते हुए आज थाना कुरूद एवं भखारा पुलिस द्वारा 02 और आबकारी प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

इस प्रकार पिछले दो दिनों में कुल 16 आबकारी प्रकरणों में 18 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया गया है।

इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। 

आरोपियों के कब्जे से 35 पौवा देशी शराब कीमती 2800 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती 10,000 रूपये कुल कीमती 12800 रूपये जप्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

◆ आरोपियों का नाम में (01) नीलमणी साहू पिता भारत साहू उम्र 47 वर्ष,निवासी सेमरा-बी ,भखारा,थाना भखारा,जिला धमतरी(छ.ग.)

◆ (02) सोमनाथ गाड़ा पिता रामे गाड़ा,उम्र 44 वर्ष, निवासी सुपेला भखारा,थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)

▪️थाना कुरूद की कार्यवाही में  कुरूद पुलिस द्वारा रामसागर तालाब के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। 

आरोपी के कब्जे से 14 पौवा देशी शराब कीमती 1120 रूपये, बिक्री रकम 250 रूपये, कुल 1370 रूपये एवं अन्य सामग्री जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

◆ आरोपी का नाम शुभम बंजारे पिता स्व.त्रिभुवन बंजारे, उम्र 27वर्ष, निवासी चंडीपारा कुरुद,थाना कुरूद,जिला धमतरी,(छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इन कार्यवाहियों से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

“नशे के खिलाफ धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी – अवैध कारोबारियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं।” वहीं शराब की बिक्री करने वाले मुख्य सरगना की पुलिस को तलाश है

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज