chhattisgarh samay news

धमतरी में नशा का बड़ा कारोबार, हेरोइन (चिट्टा) तस्करी सौदागर के आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल,मोबाइल,नगदी सहित 2.30 लाख रूपये की धमतरी पुलिस द्वारा संपत्ति जप्त 

धमतरी में नशा का बड़ा कारोबार, हेरोइन (चिट्टा) तस्करी सौदागर के आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल,मोबाइल,नगदी सहित 2.30 लाख रूपये की धमतरी पुलिस द्वारा संपत्ति जप्त 

युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने धमतरी पुलिस की मुहिम जारी, मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी धराया

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले को नशामुक्त बनाने एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब, गांजा, हेरोइन (चिट्टा), ब्राउन शुगर एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पीजी कॉलेज ग्राउंड धमतरी के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री करने की फिराक में है।

जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।

कार्यवाही के दौरान संदेही मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी पिता अमरनाथ साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी बस स्टैंड के पीछे रायपुर,हाल पता सोरिद नगर डीपोपारा,धमतरी को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई। 

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90,000 रूपये से अधिक आंकी गई है।

इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 10,000 रूपये,नगदी रकम 20,000 रूपये एवं एक नग मोटर साइकिल कीमती 1,10,000 रूपये अन्य सामग्री भी बरामद की गई। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2,30,000 है। 

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में 21(ए)एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से हेरोइन (चिट्टा) की खरीद-फरोख्त एवं इसके स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना की जा रही है। साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश भी की जा रही है

आरोपी का नाम मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी पिता अमरनाथ साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी बस स्टैंड के पीछे रायपुर,हाल पता सोरिद नगर डीपोपारा,धमतरी

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने जिलेवासियों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार से युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले तस्करों एवं सौदागरों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज