श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ राष्ट्रीय साहसिक यात्रा 2026 की यात्रा का भव्य विमोचन संपन्न
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आयोजित होने वाली श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ राष्ट्रीय साहसिक यात्रा 2026 की यात्रा पत्रिका का भव्य विमोचन स्थानीय कार्यकर्ता बैठक में किया गया। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न दायित्ववान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में क्षेत्र संयोजक विश्व वर्धन भट्ट, प्रांत संयोजक शुभम कुमार नाग, प्रांत सह संयोजक यशपाल साहू, प्रांत सुरक्षा प्रमुख सौरभ देवांगन,जिला मंत्री प्रिंस जैन जिला सह मंत्री दिलीप साहू, जिला संयोजक रवि कुमार, जिला विधि सलाहकार लक्ष्मीकांत द्विवेदी,ज़िला गौरक्षा प्रमुख टोकेस साहू,जिला बालोपासना प्रमुख देवेंद्र,राजेंद्र साहू,संदीप अग्रवाल,गजेंद्र साहू, कुरुत प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू,संयोजक कुंज बिहारी साहू,प्रखंड मंत्री कृष्णकांत साहू,धमतरी प्रखंड संयोजक पुणेस साहू, मगरलोड़ प्रखंड संयोजक सेवक राम पटेल, गौ रक्षा प्रमुख दीपक साहू,बालोपासना प्रमुख डोमन सिन्हा,सागर पटेल,राकेश तिवारी,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर यात्रा पत्रिका का विधिवत विमोचन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकता, साहस, सेवा एवं सांस्कृतिक चेतना का सशक्त माध्यम है। यह यात्रा युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं हिंदू समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करती है।
क्षेत्र संयोजक विश्व वर्धन भट्ट ने कहा कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा वर्षों से युवाओं को राष्ट्र और धर्म के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं एवं श्रद्धालुओं से यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। प्रांत संयोजक शुभम कुमार नाग ने यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जम्मू, पुंछ स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ धाम, सुंदरबनी, शिवखोड़ी एवं कटरा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा पंजीयन प्रक्रिया भी जारी है।
प्रांत सह संयोजक यशपाल साहू ने कहा कि यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु सहभागी होंगे। उन्होंने सभी जिलों में व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक यात्रियों के पंजीयन का आह्वान किया।
प्रांत सुरक्षा प्रमुख सौरभ देवांगन एवं प्रांत गौरक्षा प्रमुख रवि वाधवानी ने यात्रा की सुरक्षा, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं सहयोग का संकल्प लिया तथा अधिकाधिक श्रद्धालुओं तक यात्रा की जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया। उक्त जानकारी रवि साहू ने दी