प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र मगरलोड में योग दिवस का आयोजन
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र मगरलोड के योग शक्ति भवन में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर ग्राम बोडरा से आए योगाचार्य टोमन लाल साहू के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित संस्था से जुड़े समस्त भाई बहनों को विश्व योग दिवस की थीम *स्वस्थ आयु के लिए योग* पर आधारित योग आसन प्राणायाम ध्यान का अभ्यास कराया गया । इसके तहत मुख्य रूप से ग्रीवा चालन, स्कंद संचालन, कटि संचालन, ताड़ासन, पाल हस्तासन,मकर आसन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम कराते हुए उनका विशेष लाभ एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई । सभी लोगों ने योग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये ।साथ ही उपस्थित सभी लोगों से योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया ।