मगरलोड, दुगली, मोहंदी, मोहेरा, बेलोराबांध और सिंगपुर के वनांचलो में जुआरियों का डेरा
सिंगपुर, मोहंदी, मोहेरा, बेलोरा बांध और दुगली के जंगलों में सज रही महफिल, दांव पर लग रहे लाखों
जगह जगह लोकेटर तैनात, पुलिस के पहले पहुंच जाते हैं खबर
धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वनांचल गांवों और जंगलों में इन दिनों अवैध जुआ का कारोबार बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई और नजरों से बचने के लिए जुआरियों ने अब घने जंगलों को अपना नया और सुरक्षित ठिकाना बना लिया है।सिंगपुर, दुगली , मोहंदी और मोहेरा के जंगलों में बैठ रहे बावनपारी जुआ सूत्रों के प्राप्त जानकारी के अनुसार, मगरलोड क्षेत्र के सिंगपुर, मोहंदी,मोहेरा, दुगली और आसपास के जंगली इलाकों में रोजाना जुआरियों का जमावड़ा लग रहा है। इस अवैध कारोबार में धमतरी जिले के साथ-साथ पड़ोसी गरियाबंद जिले के बड़े खाईवाल और रसूखदार जुआरी भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। घने जंगलों का फायदा उठाकर ये लोग बेखौफ होकर ताश के पत्तों पर रोजाना लाखों रुपये की हार-जीत का दांव लगा रहे हैं।
सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं ‘लोकेटर’जंगलों के भीतर चल रहे इस खेल को सुरक्षित रखने के लिए जुआ माफियाओं ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जंगल के मुख्य रास्तों और पगडंडियों पर बकायदा ‘लोकेटर’ (निगरानी रखने वाले युवक) तैनात किए जाते हैं। ये लोकेटर पुलिस या किसी भी अनजान व्यक्ति की हलचल देखते ही फड़ पर मौजूद जुआरियों को मोबाइल के जरिए तुरंत अलर्ट कर देते हैं, जिससे पुलिस की भनक लगने से पहले ही जुआरी रफूचक्कर हो जाते हैं। गरियाबंद और धमतरी जिले के बॉर्डर का उठा रहे फायदा जुआरियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए धमतरी और गरियाबंद जिले के सीमावर्ती जंगलों को चुना है। जैसे ही एक जिले की पुलिस की भनक लगती है, ये जुआरी तुरंत दूसरे जिले की सीमा के भीतर जंगलों में भाग जाते हैं। इस भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर यह अवैध कारोबार हफ्तों से बेरोकटोक चल रहा है, जिससे वनांचल क्षेत्रों का माहौल पूरी तरह दूषित हो रहा है।ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग क्षेत्र के ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों भारी नाराजगी है बुद्धिजीवी लोगों ने प्रशासन से धमतरी और गरियाबंद दोनों जिलों के कप्तानों से मांग की है कि इस गंभीर सामाजिक बुराई को रोकने के लिए संयुक्त रूप से वनों में विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जाए। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत इन जुआ माफियाओं और खाईवालों पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए
वही क्षेत्र में जंगलों के आस पास कई अन्य जिले की गाड़ियों का हल चल बढ़ गया है सूत्रों के अनुसार जुआ खाईवाल राजिम नयापारा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं
इस संबंध में मगरलोड थाना प्रभारी ने कहा की हमें भी जुआ ताश खेलने की सूचना मिली है सर्चिंग कर रहे हैं जुआरी जल्द पकड़े जाएंगे हमारी खुफिया टीम लगी हुई है
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




