बीच सड़क में रोक कर शराब के लिए पैसा मांगा नहीं दिया तो चाकू से हमला, प्रार्थी की बहन से भी धक्का व मारपीट 

SHARE:

बीच सड़क में रोक कर शराब के लिए पैसा मांगा नहीं दिया तो चाकू से हमला, प्रार्थी की बहन से भी धक्का व मारपीट 

धमतरी, के निर्देश पर चाकूबाजी एवं मारपीट के आरोपी पर सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

आरोपी कृष भारती को गिरफ्तार कर भेजा जेल,आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद एवं जब्त

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने चाकूबाजी एवं मारपीट के मामले में आरोपी कृष भारती पिता शक्ति भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड जालमपुर, धमतरी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 28 अगस्त 2026 को प्रार्थी अभिषेक बंजारे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जालमपुर मिडिल स्कूल के पास आरोपी कृष भारती ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार चाकू से हमला कर प्रार्थी को चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने पहुंची प्रार्थी की बहन शारदा टेकाम के साथ भी आरोपी ने धक्का मुक्की व मारपीट किया ।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 209/2026, धारा 119, 296, 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसने घटना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। चाकू की कुल लंबाई 10.5 इंच पाई गई। जप्त हथियार के आधार पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ी गई।

आरोपी कृष भारती को दिनांक 30 अगस्त 2026 को 13:15 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को दिनांक 12 सितंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

▪️आरोपी का नाम कृष भारती पिता शक्ति भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड जालमपुर,धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें