धमतरी पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’140 नग प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी सहित 42 हजार का माल जब्त

SHARE:

धमतरी पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’140 नग प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी सहित 42 हजार का माल जब्त

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – जिले में अवैध मादक पदार्थों और प्रतिबंधित नशीली दवाओं के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मराठापारा क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ एक आरोपी को दबोचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मराठापारा इलाके में एक युवक नशीली गोलियों के अवैध परिवहन और बिक्री में लगा हुआ है। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से हरे रंग की पॉलीथीन में रखी 14 स्ट्रिप में कुल 140 नग प्रतिबंधित एनआरएक्स नाइट्राजेपाम टैबलेट्स आईपी (Nitrosun-10) बरामद की गईं। मौके पर पहुंचे औषधि निरीक्षक श्री सुमीत देवांगन द्वारा भौतिक सत्यापन करने पर जब्त टैबलेट का कुल वजन 1.4 ग्राम पाया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विशेष शर्मा (पिता संतोष शर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी मराठापारा, धमतरी) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से प्रतिबंधित दवाओं के अलावा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही जुपिटर स्कूटी (क्रमांक CG-03-AM-0310) भी जब्त की गई है। जब्त की गई दवाओं की अनुमानित कीमत 2,800 रुपये और स्कूटी की कीमत 40,000 रुपये मिलाकर कुल जब्ती मूल्य 42,800 रुपये आंका गया है।

इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत धारा 22(ए) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में नशीली दवाओं के मुख्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों के सुराग मिले हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। धमतरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें