मगरलोड में राष्ट्रीय सेवा दल अध्यक्ष वी. वी. श्रीनिवास का जन्मदिन मना, सेवा दल ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान

SHARE:

मगरलोड में राष्ट्रीय सेवा दल अध्यक्ष वी. वी. श्रीनिवास का जन्मदिन मना, सेवा दल ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – राष्ट्रीय सेवा दल के अध्यक्ष वी. वी. श्रीनिवास के जन्म दिवस के अवसर पर आज नगर पंचायत मगरलोड में भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस गरिमामयी और सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवा दल के प्रवक्ता योगेश साहू के नेतृत्व में किया गया। अभियान के तहत सेवा दल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ू लगाकर श्रमदान किया तथा आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस व्यापक स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से ब्लॉक सेवा दल के अध्यक्ष मोहन चक्रधारी, विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निर्वाण, महमूद खान एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि तोरण लाल सिन्हा उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों में लेखराम साहू, पार्षद खिलावन साहू, पार्षद चेतन बिंझेकर, सुरेन्द्र सिन्हा और भेद राम कोसले ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रवक्ता योगेश साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. वी. श्रीनिवास जी का जीवन सदैव जनसेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा है, इसलिए उनके जन्म दिवस को सेवा और स्वच्छता अभियान के रूप में मनाकर कार्यकर्ताओं ने समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें