गौ-तस्करी पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार 13 गौवंश मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 6 लाख के वाहन जब्त
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – जिले में अवैध पशु परिवहन और गौ-तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीमती भावना पांडेय के कुशल निर्देशन में मगरलोड पुलिस ने क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे 13 गौवंशों को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे करीब 6 लाख रुपये मूल्य के दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।
कच्चे मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त मिले वाहन, ठूंस-ठूंसकर भरे थे मवेशी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भोथा से ग्राम दोनर जाने वाले कच्चे मार्ग पर नाका के पास दो चारपहिया वाहन लावारिस और दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़े हैं। सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और गवाहों की मौजूदगी में जब वाहनों की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

एक बिना नंबर की टाटा योद्धा 1700 और एक बोलेरो मैक्स पिकअप के डाले में कुल 13 गौवंशों को बिना चारा-पानी के, पैर बांधकर अत्यंत अमानवीय व क्रूरतापूर्ण तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। तस्करों की इस निर्दयता के कारण दम घुटने और वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई थी।
12 जीवित गौवंश भेजे गए गौशाला, कराया गया इलाज
पुलिस ने तुरंत पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर सभी 12 जीवित गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, वहीं मृत बछड़े का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के निर्देश पर नगर पालिका कुरूद के काऊ कैचर वाहन की मदद से सभी 12 जीवित पशुओं को गरियाबंद जिले के ग्राम हाथबाय स्थित गुरु गायत्री गौशाला समिति में सुरक्षित पुनर्वासित कराया गया।

वाहन स्वामियों से कड़ाई के बाद धरे गए आरोपी चालक
इस मामले में पुलिस ने आरटीओ कार्यालय से दोनों वाहनों के मालिकों की जानकारी जुटाई। वाहन स्वामियों को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर दस्तावेज और किरायानामा जब्त किया गया। जांच और कड़ाई से पूछताछ के बाद इस तस्करी में संलिप्त दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मधु शंकर लहरे (26 वर्ष) और अजय बंजारे (22 वर्ष) शामिल हैं, जो कि ग्राम पाईकभांठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मगरलोड थाने में अपराध क्रमांक 195/2026, धारा 4, 6, 10 (कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004) और धारा 11 (पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बर्दाश्त नहीं होगी पशु क्रूरता – एसपी
धमतरी पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जिले में गौ-तस्करी, अवैध पशु परिवहन या मवेशियों के प्रति किसी भी तरह की क्रूरता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध धंधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।