भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर बोला हल्ला
विद्युत ऑफिस मगरलोड में सौंपा ज्ञापन, चक्का जाम करने की दी चेतावनी
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड- विकासखंड मगरलोड सहित पूरे धमतरी जिला जिसमे शुक्लाभाठा, भरदा, परसवाणी,मेघा , मोहंदी सहित विकास खंड मगरलोड़ के गांवो में कुछ दिनो से लगातार आधी रात को बिजली कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैनर तले विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री को ज्ञापन सौंपा है बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने सड़क पर मोर्चा खोलकर बिजली कार्यालय मगरलोड के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया । साथ ही बिजली कटौती को बंद करने और 24 घण्टे बिजली की मांग करते हुए विद्युत प्रशासन को चेतावनी दी है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आधी रात को बिजली गोल होने पर जमकर हल्ला मचाया और तत्काल पूर्ण बिजली देने की मांग करते हुए अपनी भड़ास निकली
बिजली गुल क्षेत्र में बंद नहीं होने पर विद्युत कार्यालय के सामने चक्का जाम करने की बात कही मुख्यरूप भाजपा कार्यकर्ताओं में भाजयुमो जिला महामंत्री चेतन साहू, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,मण्डल अध्यक्ष विजय यदु, भाजयुमो उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा,राजेश साहू भाजयुमो अध्यक्ष मेघा ,देवराज देवांगन, डॉक्टर परमेश्वर साहू,खोजराम नगारची सरपंच प्रतिनिधि करेली छोटी, शुभम शर्मा, डोमेन्द्र सिन्हा, टिकेश्वर सिन्हा,भारत साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


