छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है – उमेश देव
छत्तीसगढ़ में भूपेश के नेतृत्व में कांग्रेस करेगी 75 पार हम हैं तैयार
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – सिहावा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लगातार दूसरी बार जनपद सदस्य एवं सिहावा विधानसभा के प्रबल दावेदार उमेश देव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में जनहित के जो विकास कार्य हुए है उन कार्यों से प्रदेश का हर नागरिक खुश हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जनता के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनकर पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन एवं गौरान्वित किया। यह हमारे कांग्रेस एवं पार्टी के हर कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के साथ न्याय हुआ है। किसान, भूमिहीन मजदूर, गरीबों का विशेष ध्यान देते हुए उनके चहुंमुखी विकास के लिए कार्य किया गया। छत्तीसगढ़वासियों को उनकी संस्कृति, परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में सरकार ने तीज त्यौहार को बढ़ावा देकर उनको सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आमजनता को सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रहा है, गरीबों के साथ ही हर तबके को राशन मिल रहा है। आज सौर ऊर्जा के माध्यम से असिंचित क्षेत्र में भी सिंचाई सुविधा बहाल किया गया जिससे किसानों को दुगुनी आय की प्राप्ति हो रही है। अधिकारी, कर्मचारियों के हितो का ध्यान रखा गया। बेरोजगारी की समस्या को दूर करते हुए प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है साथ ही बेरोजगार युवाओं के साथ भी न्याय करते हुए उन्हें बकायदा बेरोजगारी भत्ता दी जा रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने समूहों को बेहतर से बेहतर काम दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कुशल नेतृत्व में आज प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल है। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास की बदौलत आत्मनिर्भर बन चुका है जिसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जाता है।
छत्तीसगढ़ के विकास में अतुलनीय योगदान एवं हर वर्ग को खुशहाल बनाने वाले प्रदेश के मुखिया जन- जन के नायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कार्यों से प्रदेशवासी संतुष्ट और खुश हैं। एक बार फिर जनता का भरोसा भूपेश बघेल जी पर उमड़ रहा है। इस बार 75 पार का संकल्प आम जनता के अपार विश्वास से पूर्ण होगा।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


