वनांचल सिंगपुर क्षेत्र में अल्प वर्षा के कारण खेतों में पड़ा दरार
किसानों ने कर्ज माफी करने, सूखाग्रस्त घोषित एवं सिंचाई सुविधा की मांग को लेकर रूपरेखा तैयार की 
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड वनांचल सिंगपुर क्षेत्र का बैठक ग्राम मूलगांव में किसानों के देवता भगवान बलराम जी के जन्मजयंती मनाकर किया गया। बैठक में किसानों ने बताया कि वनांचल सिंगपुर क्षेत्र बिना सिंचाई सुविधा होने के कारण चालीस गांव में कम वर्षा से फसल बर्बाद हो गया है, किसान खेती किसानी में पचहत्तर प्रतिशत लागत लगा चुका है,अब बैंको से लिया कर्ज चुकाने के लिए चिंता की बात हो गई है। इसलिए वनांचल सिंगपुर क्षेत्र को सुखा घोषित किया जाए और सुखा राहत देने के साथ में किसानों का कर्जा भी माफ किया जाए जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना का किस्त कई किसानों को मिला नहीं है बिजली लो वोल्टेज होने से मोटर पंप को क्षमता अनुसार बिजली नहीं मिल पा रहा है जिससे सिंचाई सुविधा में भारी परेशानी हो रही है। वन ग्रामों के 10 एकड़ वाले किसानों का धान बिक्री के लिए पंजीयन नहीं हो रहा है। सिंगपुर कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए अधिक से अधिक छोटा छोटा बांध का निर्माण हो। इस प्रकार से अपनी मांगों को लेकर प्रतिनिधियों द्वारा शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड वनांचल सिंगपुर क्षेत्र अध्यक्ष रामायण सिन्हा, उपाध्यक्ष गजेन्द दीवान,सोमनाथ मंडावी,सचिव भुनेश्वर ठाकुर,कोषाध्यक्ष राधे सिन्हा,सलाहकार धंनजय साहू,रोहित दीवान,कनेशिंग वट्टी,किसान प्रमुख कंवल सेन,भारत दीवान,दिलीप साहू,दुखित ध्रुव, बिसाल सिन्हा, देवनारायण विश्वकर्मा,भुवन साहू,नकछेड़ा कश्यप,बिरझू पटेल,जगत राम,दयाराम मरकाम,चैत राम साहू,श्याम लाल,नंद मंडावी,ठाकुर राम साहू,लालजी दीवान,संत राम ध्रुव,चंदूलाल मरकाम,चैन सिंह,बलदेव ध्रुव,मोहन ध्रुव, विमल दीवान,रामचंद ध्रुव, मनी साहू,धनसाय साहू, बिरशिंग सिन्हा, जोहत ध्रुव, बिसुन ध्रुव,जागेश्वर ध्रुव,महात्मा राम,ललित ठाकुर सहित प्रत्येक गांव से किसान प्रमुख उपस्थित रहे।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


