मगरलोड मुख्य चौक पर जन्माष्टमी का भव्य आयोजन
रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्माष्टमी पर होगी डीजे की धुन पर मटकी फोड़ दही लूट का कार्यक्रम
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं समस्त नगर वासी तैयारी में जुटे
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – भगवान श्री कृष्ण कन्हैया की जन्म के शुभ अवसर पर नगर पंचायत मगरलोड के मुख्य चौक में आज 7 सितंबर रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा इस कार्यक्रम में मटकी फोड दही लूट का विशेष आयोजन किया गया है इसकी तैयारी के लिए नगर के बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न होगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भीम यादव योगेंद्र सिन्हा ओंकार साहू तारेंद्र साहू युगल चंद्राकर हर्ष कुमार सिंह मुरली साहू सहित युवा साथी गण जुटे हुए हैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नगर वासियों से अपील की गई है
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


