chhattisgarh samay news

लक्ष्मी, रमेश, रामकृष्ण प्रधान आरक्षक से बने सहा.उप निरीक्षक

लक्ष्मी, रमेश, रामकृष्ण प्रधान आरक्षक से बने सहा.उप निरीक्षक

पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर दी गई पद्दोन्नति

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ एच.हुसैन (भा.पु.से.) के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 के अनुसार आज 8 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए 3 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगा कर सहा उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है जिसमें प्रधान आरक्षक से सहा उप निरीक्षक बनाए गए
रमेश साहू,
श्री लक्ष्मी नाथ निर्मलकर ,रामकृष्ण साहू को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नति प्रदान दिया गया।

पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।
जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है।

जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर एसडीओपी. धमतरी श्री के.के.वाजपेयी, मुख्य लिपिक श्री सनत वर्मा, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, पुलिस कार्यालय से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज