कुरूद विधानसभा से रवि कुमार निर्वाण प्रमुख दावेदार
40 सालों से कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी की सेवा
धमतरी/मगरलोड – कुरूद विधानसभा क्षेत्र से भेंडरी राजिम निवासी रवि कुमार निर्वाण ने बताया की वह पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर लगातार जनता की सेवा करते आ रहे हैं उन्होंने बताया स्वर्गीय दीपा साहू के जिला पंचायत रायपुर के प्रतिनिधि का कार्य किया स्वर्गीय श्री विद्या चरण शुक्ल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के द्वारा पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाने की मंच का ब्लॉक मगरलोड संयोजक के रूप में जंतर मंतर दिल्ली में गिरफ्तारी देकर जेल यात्रा की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2000 में जनपद पंचायत मगरलोड की जनपद सदस्य क्षेत्र का निर्वाचित जनप्रतिनिधि रहा मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस का धमतरी जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड की महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी का सचिव ब्लॉक कांग्रेस सेवादल मगरलोड का संयोजक ब्लॉक उपभोक्ता कांग्रेस मगरलोड के अध्यक्ष ग्राम न्यायालय समिति के अध्यक्ष हरेली सहेली योजना समिति के अध्यक्ष जिला निषाद समाज जिला धमतरी का दो कार्यकाल में अध्यक्ष रहे छत्तीसगढ़ निषाद समाज का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे विधानसभा क्षेत्र सिहावा विधायक प्रतिनिधि रहकर लगातार समाज की सेवा की है उन्होंने बताया कि उसका परिवार आजीवन कांग्रेस पार्टी का सदस्य रहते हुए विभिन्न पदों में रहकर जन सेवा का कार्य करते आ रहे हैं पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित किया है छत्तीसगढ़ राज्य में 3 पंचवर्षीय भाजपा सरकार के द्वारा कांग्रेस पार्टी की समर्पित कार्यकर्ताओं एवं छत्तीसगढ़ की सीधी-सादी जनता के ऊपर किए गए अन्याय अत्याचार भ्रष्टाचार महंगाई के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए प्रजातांत्रिक व्यवस्था के तहत जनता की ताकत बनने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में विधानसभा क्षेत्र कुरूद कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बनाने के लिए चुनाव में दावेदारी की है उन्होंने बताया कि कुरूद विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से विजय दिलाकर छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम योगदान देने की बात कही है
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


