विधायक डाॅ लक्ष्मी ध्रुव ने 92.50 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – सिहावा विधानसभा के विधायक डाॅ लक्ष्मी धु्रव ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किए सिहावा विधायक डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव के अनुशंसा से क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य हेतु लाखों रूपये स्वीकृति मिली है। उक्त कार्यो का भूमिपूजन ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों के उपस्थिति में किया गया। जिसमें दिनांक 09.09.2023 को सर्वप्रथम ग्राम राजपुर में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य लागत 08 लाख एवं मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य लागत राशि 51.00 लाख, का भूमिपूजन किया गया साथ ही पेयजल हेतु पानी टेंकर का वितरण किया गया। विदित हो कि ग्राम राजपुर में गर्मी के दिनों में पेयजल की काफी असुविधा होती है ग्राम राजपुर तीन मोहल्ला में बटा हुआ है है। ग्रामवासियों ने तत्काल पेजयल व्यव्स्था कराने के लिए डाॅ लक्ष्मी धु्रव के सामने टेकर प्रदाय करने हेतु मांग रखें जिसे 09.09.2023 को विधायक द्वारा पूरा किया गया। तत्पश्चात ग्राम घोटगांव में शीतला मंदिर प्रांगण में 05 लाख की लागत से आहता निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। ग्राम बेधवापथरा में सी.सी.सड़क निर्माण कार्य लागत 08 लाख का भूमिपूजन किया गया, ग्राम गेदरा में 3.50 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया एवं ग्राम गेदरा में उपस्थित वृद्ध लोगो को विधायक डाॅ लक्ष्मी धु्रव के द्वारा साल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया गया। तत्पश्चात मगरलोड ब्लाक के वन ग्राम भण्डारवाडी, धनोरा, कठोलीपारा, कमारपारा, ग्राम सिरकट्टा के विगत कई वर्षो से मांग था कि सिरकटटा नाला में पुलिया निर्माण किया जाए यह मांग उक्त ग्राम के लोगो ने सिहावा क्षेत्र के विधायक डाॅ लक्ष्मी धु्रव के पास रखे विधायक ने मांग को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जिसका स्वीकृति होने पर आज भूमिपूजन किया गया उक्त ग्रामों के लोगो ने विधायक डाॅ लक्ष्मी धु्रव के कार्य कुशलता के पूरी-पूरी प्रशंसा किये। और विधायक डाॅ लक्ष्मी धु्रव के द्वारा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य हेतु आभार व्यक्त करते हुए संबंधित ग्रामवासियों के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किये। उक्त कार्यक्रम में भूषण लाल साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी, अख्तर खान विधायक प्रतिनिधि, महेन्द्र धेनूसेवक उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति नगरी, दुर्गेश कश्यप उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव, अयुब खान अध्यक्ष सेवादल, सविता सोन, राजेन्द्र पुजारी, उत्तम नेताम जनपद सदस्य राजपुर, यमुना वट्टी सरपंच ग्राम पंचायत राजपुर, डोमार प्रजापति उपसरपंच राजपुर, राजू कावड़े, रूपराय मरकाम, जावेद मेमन, नटवर नेताम, प्रेमलाल सलाम सरपंच ग्राम पंचायत गेदरा, शंकर लाल नेताम, विश्राम सिंग मरकाम, जग्गूराम मरकाम, रतउराम वट्टी, बिसरूराम वट्टी, समस्त उपक्षेत्र चिंवर्री, रामगुलाल, दुखिया बाई, हरिशचंद समुंद, तिहारू राम साहू, जनक प्रसाद, टामेश्वरी मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत भण्डारवाड़ी, वनमंडलाधिकारी धमतरी, उपवनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, डी.पी.बागडे़, अनुसुईया धु्रव जनपद सदस्य, चैतराम धु्रव, अद्यनबाई कुंजाम, उमा बाई कुंजाम, पिंकी नेताम, प्यारेलाल नेताम अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति सिरकट्टा, श्यामलाल पटेल, भगवंतीन यादव, धनीराम, भगवान सिंग, वेदसिंग, वन विभाग के समस्त अधिकारी,कर्मचारी एवं क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


