chhattisgarh samay news

करेली छोटी में पदोन्नत शिक्षकों की विदाई एवं सम्मान समारोह

करेली छोटी में पदोन्नत शिक्षकों की विदाई एवं सम्मान समारोह

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली छोटी मे कार्यरत दो विज्ञान सहायक शिक्षक ओम प्रकाश साहू एवं श्रीमती शांति सोनवानी का शिक्षक के पद पर पदोन्नति हुआ । पदोन्नत शिक्षकों के लिए शाला परिवार की ओर से विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ब्रजेश वाजपेयी जी ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों, समस्त छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की पद्दोन्नति से खुशी है, ये उन्नति की ओर आगे अग्रसर होते रहे। शाला परिवार से बिछुड़ने पर आपकी यादे हमारे पास रह जाती है। आप दोनों को पदोन्नति हेतु बहुत बहुत बधाई दिए पदोन्नत शिक्षकों के लिए प्राचार्य एन के साहू के द्वारा अपने संबोधन में बताया कि दोनों ही शिक्षक अपने कार्य के प्रति बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ थे । अपने काम को अच्छे से अंजाम देते थे। भले ही उनका पद विज्ञान सहायक शिक्षक का था मगर वह किसी भी रूप से व्याख्याता के कार्य करने में योग्य थे । सुकलाल प्रजापति ने कहा कि शिक्षक ओम प्रकाश साहू समय के पाबंद,अनुशासन एवं लोकप्रिय है। जिस प्रकार चाचा नेहरू को बच्चे प्रिय थे उसी प्रकार ओमप्रकाश साहू को भी बच्चे प्रियहै ।श्रीमती शान्ति सोनवानी को बच्चे अभिभावक की तरह समझते रहे है। सोनवानी मैडम बच्चो को हिंदी और विज्ञान इस तरह पढ़ाते है जिसे बच्चे खेल खेल में समझ जातेहै । इन दोनों की कमी पूरा नही किया सकता। कार्यक्रम में समिति के सदस्य प्रयाग दास वैष्णव और ओमेश्वरी साहू ने भी संबोधित किया ।सभी वक्ताओं ने दोनों शिक्षकों को पदोन्नति की बधाई देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की है। सभी ने दोनों शिक्षकों की तारीफ की शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा पदोन्नत शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए, इसके साथ ही पदोन्नत शिक्षकों के द्वारा भी संस्था को स्मृति भेंट उपहार में दिए गए । कार्यक्रम समिति के सदस्य सुकलाल प्रजापति, प्रयाग दास वैष्णव और ओमेश्वरी साहू ने संबोधित किया । सभी ने दोनों शिक्षकों की शिक्षा को याद गार बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार साहू ने की । मंच का संचालन शिक्षक मानसिंह कपूर ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य दीपा राजू साहू, शिक्षक दयाराम साहू, सरपंच आरती खोज नगारची, शाला के शिक्षक योगेंद्र बनपेला, जितेंद्र नाग दीपक बंजारे, लक्ष्मी नारायण साहू ,नरेंद्र राव मोहिते, रितेश अग्रवाल कामेश्वर तंबोली पीटीआई निषाद, राजाराम निषाद , लेखापाल घृतलहरे जी, सत्यवती नेताम, चिंतु एवं धरम उपस्थित रहे ।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज