chhattisgarh samay news

पत्थर्रीडीह उमेश नेताम को 22.5 लीटर देशी महुआ शराब के साथ केरेगांव पुलिस ने पकड़ा

पत्थर्रीडीह उमेश नेताम को 22.5 लीटर देशी महुआ शराब के साथ केरेगांव पुलिस ने पकड़ा

आरोपी से 22.5 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 3150 एवं बिक्री रकम 500 कुल जुमला कीमती 3650 रूपये कि गई जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब,जुआ सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिये हैं सख्त निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये हैं।
इसी तारतम्य में थाना केरेगांव क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग जुर्म पतासाजी हेतु देहात क्षेत्र रवाना हुआ था कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पत्थर्रीडीह का उमेश कुमार नेताम पिता लालू राम उम्र 30 वर्ष साकिन पत्थर्रीडीह अपने घर की बाड़ी में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है, कि सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान उमेश कुमार नेताम के घर में रेड कार्यवाही किया गया उनके घर से लगे बाड़ी में अन्य लोग पुलिस को आते देख कर भाग गए घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम उमेश कुमार नेताम पिता लालू राम उम्र 30 वर्ष साकिन पत्थर्रीडीह थाना केरेगांव जिला धमतरी का रहने वाला बताया उसके पास रखें 22.5 लीटर देशी महुआ शराब रखा हुआ था जिसे समक्ष गवाहों के बरामद कर गवाहों के समक्ष पहचान पंचनामा तैयार किया गया आरोपी उमेश कुमार नेताम द्वारा अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखे जाने पर उनके कब्जे से अंदर रखें अवैध महुआ शराब जप्त किया गया।
आरोपी के कब्जे से जप्त सामान कुल 22.5 लीटर महुआ शराब कीमती 3150 तथा बिक्री रकम 500 कुल 3650 को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 49/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरिफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
आरोपी उमेश कुमार नेताम पिता लालू राम उम्र 30 वर्ष साकिन पत्थर्रीडीह थाना केरेगांव जिला धमतरी निवासी है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना केरेगांव सउनि०प्रदीप सिंह,सउनि० संतोष कोमरा प्रधान आरक्षक डिकेश सिन्हा,विनोद नेताम, आर.नागेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज