प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तेली इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर द्वारा सम्मान

रायपुर एनआईटी में पढ़ रहे दो विद्यार्थी सुमित साहू एवं भास्कर साहू को ,खोमेंद्र साहू जिनका सिलेक्शन एमबीबीएस के लिए हुआ है तथा इन्होंने बिना कोचिंग के यूट्यूब से पढ़ाई करके एमबीबीएस में सिलेक्शन हुआ
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – तेली इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में इंजीनियर डे का आयोजन किया गया। साथ-साथ विश्वकर्मा जयंती भी मनाया गया। मां कर्मा की पूजा अर्चना करके मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की। इस उपलक्ष्य में इंजीनियरों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान एवं उसकी पढ़ाई की लिए सहायता देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास उपाध्याय के द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, संरक्षक सदस्यों, शिक्षकों एवं उत्कृष्ट समाजसेवी इंजीनियरों का सम्मान किया गया। रायपुर एनआईटी में पढ़ रहे दो विद्यार्थी सुमित साहू एवं भास्कर साहू को ,खोमेंद्र साहू जिनका सिलेक्शन एमबीबीएस के लिए हुआ है तथा इन्होंने बिना कोचिंग के यूट्यूब से पढ़ाई करके एमबीबीएस में सिलेक्शन हुआ है उनकी पढ़ाई के लिए तथा कुलेश्वर साहू एग्रीकल्चर के विद्यार्थी है । ये विद्यार्थी बहुत प्रतिभाशाली हैं परंतु आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण पढ़ाई करने में परेशानियां आ रही थी। तेली इंजीनियरों के द्वारा उन बच्चों की पढ़ाई में सहायता का हाथ बढ़ाया है। उत्कृष्ट कार्य के लिए तुमनचंद साहू एवं श्रीमती रंजीता साहू शिक्षिका द्वारा 87 स्कूलों में स्मार्ट कक्ष शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण एवं आर्थिक उन्नति के लिए 3000 चंदन के पौधों का निशुल्क वितरण एवं वृक्षारोपण तथा गौ सेवा व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर तुमन चंद साहू एवं शिक्षिका रंजीता साहू द्वारा रचित आधारभूत ज्ञान के लिए गणित वर्णमाला abc of mathematics की विमोचन सम्माननीय इंजीनियरों द्वारा किया गया किया गया।कार्यक्रम में संरक्षक सदस्यों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित की गई।
धमतरी की तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तेली इंजीनियर संगठन रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा भी सम्मानित किया गया एवं पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की गई।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


