अब ग्रामीणो को शादी ब्याह व अन्य कार्यक्रमो मे नही होगी परेशानी
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – सिहावा विधानसभा क्षेत्र के वनाचल समेत बडे ग्राम पंचायत मे पानी की समस्या को देखते हुए विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव ने एक करोड के चालीस पानी टेन्करो का ग्राम पंचायतो को वितरण किया जहा ग्राम मे टेन्कर मिलते ही अब ग्रामीणो को पानी की समस्या से निदान मिलेगा
शुक्रवार को बडी संख्या मे अतिसंवेदनशील क्षेत्र रिसगाव के ग्रामीण विधायक निवास पानी टेन्कर लेने पहुचे जहा विधायक व ग्रामीण टेन्कर का पूजा अर्चना कर लेकर गये जहा विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव ने बताया की जब हम अपने निर्वाचन क्षेत्र मे दौरा करते थे तो ग्रामीण अक्सर अपने गाव मे पेयजल व कार्यक्रमो मे पानी की समस्याये बताते थे जहा हमने इनकी समस्याओ को देखते हुए पानी टेन्कर देने का निर्णय किया और ऐसे ग्रामो को चिन्हाकित किये जहा वाकई शादी व्याह व अन्य कार्यक्रमो मे परेशानी होती थी और उन चालीस ग्राम पंचायत को पानी टेन्कर दिये जो अपने व आसपास के ग्राम पंचायतो को भी कार्यक्रमो मे टेन्कर देने मे सहयोग करे जिससे इनकी पानी का समस्या का समाधान हो वही रिसगाव के सरपंच ममता अग्रवानी, दिनु मरकाम ,रेवा देवदास ने बताया की अब क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत करही , रिसगाव व खल्लारी मे पेयजल समस्या नही होगी क्षेत्र मे जब भी कोई शादी ब्याह खुशी या गम का कार्यक्रम आयोजित होती थी तो सबसे पहले पानी की समस्या उत्पन्न होती थी जिसके लिये पहले से ही ड्रमो मे पानी भरकर रखा जाता था जिसमे भी पानी की कमी हो जाती थी जो की अब टेन्कर मिलने से पानी की समस्या नही होगी व ग्रामीणो व आये हुए मेहमानो को परेशानी नही होगी जहा प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष भूषण साहू , वरिष्ट काग्रेसी लखन लाल ध्रुव , आत्माराम शोरी , अख्तर खान , योगेश अग्रवानी , अमरदेव, पीलाराम प्रजापति ,व बडी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



