भोलाराम सिन्हा व पुष्पा सिन्हा ने कहा मेरा बेटा अब सीआरपीएफ जवान बनकर देश की सुरक्षा करेगा
ग्राम पंचायत मुडकेरा ,अंजोरा , सिंगपुर क्षेत्र वासियों ने सीमा सुरक्षा में जाने के लिए ढोल बाजे आतिशबाजी के साथ किया विदाई
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड -देश की आंतरिक सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का गौरवशाली योगदान रहा है। इस प्रेरणादायी इतिहास को प्रत्येक जवान आत्मसात कर राष्ट्र सुरक्षा में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करते है, जब भी आवश्यकता पड़ी सीआरपीएफ जवानों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखा
शुक्रवार 22 सितंबर को जिला धमतरी विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत मुडकेरा के आश्रित ग्राम अंजोरा, सिंगपुर से CRPF आरक्षक GD मे चयन खुमेश्वर सिन्हा पिता भोलाराम सिन्हा माता पुष्पा सिन्हा के सुपुत्र का सीमा सुरक्षा मे जाने के लिए विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें ग्राम के समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित हुए जिसके ग्राम पंचायत मुडकेरा से संरपच कनेसिंग वट्टी
,सिंगपुर सरपंच फनीश गंगासागर एवं ग्राम पचायत खडमा से गजेन्द्र सिंह दीवान, साथ में राधेलाल सिन्हा, उमेन्द सिन्हा, डोमार सिन्हा, दुजेन्द सिन्हा, अकबर सिन्हा, जीवनलाल सिन्हा, सीताराम सिन्हा, मया राम सिन्हा समस्त सिन्हा परिवार के साथ जगन्नाथ मंडावी, फलिंद्रध्रुव ,सोमनाथ ध्रुव रघुठाकुर, ललित दीनकर, धनंजय साहू, मोतीलाल साहू, सुन्दर लाल सिन्हा, अमर सिंग साहू, भीखम निराला, चमन ध्रुव सीता राम दीवान, निर्जन ध्रुव,ईश्वर ध्रुव,पित्तमध्रुव जय सिंग,परसु यादव, जगत यादव सहित समस्त ग्रामवासी मुडकेरा, अंजोरा, सिंगपुर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में से महिलाएं उपस्थित हुए
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



