उमेश देव ने सिहावा विधानसभा क्षेत्रवासियों को नवाखाई एवं ठाकुर जोहार पर्व की बधाई दी
सिहावा विधानसभा के विकास के लिए मैं कृत संकल्पित हूं
आम जनता का एक ही मांग सिहावा के विकास के लिए कांग्रेस उमेश देव को बनाए उम्मीदवार
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – सिहावा विधानसभा क्षेत्र के जन नेता वरिष्ठ कांग्रेसी एवं विधायक पद के प्रबल दावेदार सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष मिलन सार उमेश देव ने छत्तीसगढ़वासियों को नवाखाई एवं ठाकुर जोहार पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
नवाखाई के शुभ अवसर पर उमेश देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज की संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक नवाखाई हैं। नए फसल के आगमन पर शुभ एवं समृद्धि के प्रतीक के रुप में नए अन्न को अपने ईष्टदेव को समर्पित कर सपरिवार ग्रहण करते हैं। आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा में नवाखाई पर्व का विशेष स्थान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार को उनके परंपरा व संस्कृति अनुरूप जीवंत बनाये रखने विशेष पहल किए हैं। खासकर आदिवासियों की अनूठी संस्कृति एवं परंपराओं को तीज त्यौहार के रुप में सहेजने व संरक्षित करने का अद्भुत कार्य किया गया है। आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में सभी समाज की परंपरा व संस्कृति को संरक्षित कर आने वाले पीढियों को इसके बखूबी निर्वहन कराने सराहनीय कदम उठाए गए हैं। उमेश देव ने सिहावा विधानसभा क्षेत्रवासियों को नवाखाई एवं ठाकुर जोहार पर्व की बधाई दी है वही सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड मगरलोड के सुदूर वनांचल ग्राम मारागांव,सरईभदर, बोईरगांव, भोभलाबाहरा, घिकुड़िया, मडवापथरा, खडमा, मोहेरा, निराई केकराखोली, पालवाड़ी सिंगपुर, भंडारवाडी, अंजोरा के आम नागरिकों ने लगातार दूसरी बार जनपद सदस्य बने सरल सहज मिलनसार मृदुभाषी के धनी उमेश देव को विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस से बनाने की मांग की है जिससे क्षेत्र का विकास और निरंतर बढ़ेगा और कांग्रेस को एक मजबूत योग्य जन नेता उम्मीदवार भी मिलेगा उमेश देव ने सिहावा विधान सभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को नवा खाई की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


