chhattisgarh samay news

प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर शारिरिक शोषण करने वाले आरोपी को चौकी बिरेझर पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर शारिरिक शोषण करने वाले आरोपी को चौकी बिरेझर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा प्रार्थिया के साथ 2020 से शादी का प्रलोभन देकर,जान से मारने कि धमकी देकर लगातार किया जा रहा शारिरिक शोषण

पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी बिरेझर को त्वरित कार्यवाही के दिये गए थे निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – कुरूद थाना क्षेत्र के चौकी बिरेझर क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी टोमन खुटेल पिता रतन लाल खुटेल निवासी औरी द्वारा प्रार्थिया के साथ वर्ष 2020 से लेकर अब तक शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण कर बार बार मना करने के बाद भी जान से मारने कि धमकी देकर शारीरिक शोषण किया गया है जिसकी रिपोर्ट पर चौकी बिरेझर में अपराध क्र० 600/23 धारा 376(2)(ढ),506 भादवि० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
महिला संबंधी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका के मार्गदर्शन में एसडीओपी० कुरूद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान दिनाँक-24-09-23 को
आरोपी टोमन खुटेल पिता रतन लाल खुटेल निवासी औरी,चौकी बिरेझर,जिला धमतरी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिरेझर उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी, सउनि.जगदीश सोनवानी, प्रआर०प्रमोद पाण्डेय,आर०भूपेन्द्र पदमशाली,भगवानी साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज