chhattisgarh samay news

एस पी ने चुनाव के मद्देनजर बिरेझर चेकिंग पाईन्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण 

एस पी ने चुनाव के मद्देनजर बिरेझर चेकिंग पाईन्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण 

चुनाव को मद्देनजर रखते हुए चौकी बिरेझर चेकिंग पाईंट में लगातार बाहर से आने वाले गाड़ियों का किया जा रहा है सघन चेकिंग

अवैध गांजा एवं नशीली सामाग्रियों एवं अवैध वस्तुओं के परिवहन को रोकने के लिये सख्त निर्देश दिये गए हैं

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – आगामी चुनाव वर्ष 2023 को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आज शाम को बिरेझर चौकी के चेकिंग पोस्ट पहुंचकर निरीक्षण किया गया एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
आगामी चुनाव को देखते
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं चेकिंग पाईंट में खड़े होकर बाहर से आने वाले गाड़ियों का रूकवाकर अपने सामने वाहनों का चेकिंग भी करवाये साथ ही आने वाले गाडियों एवं संदिग्ध गाड़ियों का बारिकी से सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अन्तर्जिले एवं अन्तर्राज्यों से आने वाले गाड़ियों कि चेकिंग किये जाने के निर्देश दिये हैं एवं सीमावर्ती जिले के थानों से बेहतर समन्वय व सहयोग बनाये रखने के भी दिये निर्देश गये। संदिग्ध वाहनों कि चेकिंग कर,अवैध मादक पदार्थ,नशीली सामाग्री, अवैध सामानों की परिवहन के रोकथाम करने तथा उन पर प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिये हैं।इस दौरान चौकी प्रभारी बिरेझर उनि०उमाकांत तिवारी एवं बिरेझर चौकी के पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज