chhattisgarh samay news

तारिणी नीलम ने अरौद में नवीन स्कूल भवन, आंगनबाड़ी का लोकार्पण व शेड का किया भूमि पूजन

तारिणी नीलम ने अरौद में नवीन स्कूल भवन, आंगनबाड़ी का लोकार्पण व शेड का किया भूमि पूजन

अरौद में 24 लाख का स्कूल भवन, आंगनबाड़ी का लोकार्पण 16 लाख 50 हजार का बाजार शेड हुआ भूमि पूजन

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – विकासखंड मगरलोड कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अरोद में 24 लाख का नवीन शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन व नवीन आंगनवाड़ी तथा 1650000 का बाजार शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन तारिणी नीलम चंद्राकर जिला पंचायत सभापति ने किया उन्होंने ग्रामीण जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा की जनता के हर दुख सुख में जो व्यक्ति काम आवे वैसे व्यक्ति को आज प्रतिनिधित्व देना चाहिए छत्तीसगढ़ में भूपेश की कांग्रेस सरकार ने लगातार किसानों के हित में मजदूरों के हित में कार्य किया है जिसका हमें जनता को पूरा-पूरा लाभ मिल रहा है आने वाले समय में भूपेश कांग्रेस की सरकार को विजय बनाना है इस अवसर पर मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीहू राम साहू ने कांग्रेस सरकार के महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा गरवा घुरवा बाड़ी , गोबर से गोपालकों किसानों को हो रहे लाभ भूमिहीन किसान बेरोजगारों को भत्ता कांग्रेस सरकार दे रही है जिसका सीधा लाभ आम जनता को हो रहा है उन्होंने पुनः कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ में लाने की अपील की है सभा को जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस गरीबों की सरकार है उसकी हर योजना किसान हितैषी युवा मजदूर को लाभ दे रही है 2600 क्विंटल में धान खरीदी एक मिशाल कायम किया है पंचायत सदस्य कुसुम लता साहू ने 15 साल भाजपा सरकार की शासन को घोटाले बाज बताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की महंगाई से जनता को त्रस्त होने की बात कही उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति को संरक्षित करने का युवा मितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ की खेलों को पुनर्जीवित करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है कांग्रेस सरकार जानता के हित के लिए छत्तीसगढ़ में कई योजनाएं जनहित में जारी की है उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा की पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार लाना है सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कुरूद नीलम चंद्राकर ने कहा लगातार भूपेश की सरकार सभी वर्गों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है उन्होंने भाजपा के चेहरा दिखाने वाले जनप्रतिनिधियों को बाय काट करने की बात कही क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के लिए भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को मजबूत करने की बात कही इस अवसर पर मंडी सदस्य विशाखा साहू हितेंद्र केला, लीना कोसरे, सरपंच रुक्मणी पुरुषोत्तम साहू उपसरपंच फलेश साहू, पंचगण नोहर राजकुमारी शारदा यादव महेंद्र नंदिनी हेमलाल प्रियंका शतरूपा प्रेमलाल साधुराम बलराम ग्रेवर चंद ग्रामीण जन उपस्थित रहे आभार एवं समापन सरपंच रुक्मणी पुरुषोत्तम साहू ने किया

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज