नीलम चंद्राकर ने मेघा में बाजार शेड का किया भूमि पूजन
11 लाख की लागत से होगा निर्माण
15 साल तक भाजपाइयों ने कृषि उपज मंडी की राशि को किया बंदर बाट
कुरूद मंडी क्षेत्र मे 12 करोड़ से सैकड़ो गांव में किया जायेगा शेड निर्माण
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत मेघा में बाजार स्थल पर 11 लाख रुपए की लागत से बाजार शेड का निर्माण किया जाएगा जिसका भूमि पूजन कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कुरूद के नीलम चंद्राकर ने किया उन्होंने कहा बाजार शेड निर्माण होने से बाजार में बैठने वाले लोगों को धूप, पानी से राहत मिलेगा एवं ग्राहकों को भी लाभ होगा उन्होंने बताया 15 साल तक कृषि उपज मंडी की जो राशि है उसका बंदरबाट भाजपाइयों ने किया उन्होंने कहा किसानों से मिलने वाली राशि को पूरे कुरूद मंडी क्षेत्र के सैकड़ो गांव में 12 करोड़ की लागत से शेड निर्माण कार्य किया जाएगा उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि को लापता होने की भी बात कही जनता के जो सुख-दुख में काम आवे जनता के हित में जो काम करें किसानों के हित में जो कार्य करें ऐसे व्यक्ति को कुरूद का प्रतिनिधित्व देने की बात कही कभी-कभी जनता को चेहरा दिखाने वाले जनप्रतिनिधियों का आने वाले चुनाव में सबक सिखाने की भी बात कही बाजार मुख्य स्थल पर भूमि पूजन को संबोधित करते हुए मगर लोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीहू राम साहू ने भूपेश कांग्रेस की सरकार को जनता के हितेषी बताते हुए पुनः सरकार बनाने की अपील की जिला पंचायत सदस्य कुसुम लता साहू ने भूपेश सरकार की लोक कल्याणकारी कार्यों का बखान करते हुए कहा बेरोजगारी भत्ता, गोबर से गांव वालों को हो रहे लाभ, 20 क्विंटल धान की खरीदी किसानो की कर्ज माफ और भूमिहीन मजदूरों को 7000 की वार्षिक लाभ कांग्रेस की सरकार दे रही है उन्होंने कांग्रेस सरकार को 2023 में जिताने की जनता से अपील की इस अवसर पर मगरलोड जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, मंडी सदस्य हितेंद्र केला, विशाखा साहू, लीना कोसरे, जनपद सदस्य विद्या पटेल सरपंच मेघा शंकर लाल साहू पंचगण लेखराम भूपेंद्र देवकी साधना उषा देवनाथ जागेश्वर केवल तोरण सुनील फेकन पुष्पा इंद्राणी लक्ष्मी त्रिवेणी हेमलता खेमलाल गंगाराम प्रहलाद लोकनाथ विजय निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी अध्यक्ष सूखित राम कुर्रे ने किया एवं सभा का आभार एवं समापन सरपंच शंकर लाल साहू द्वारा किया गया
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



