chhattisgarh samay news

धमतरी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला पूरे शहर में फ्लैग मार्च

धमतरी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला पूरे शहर में फ्लैग मार्च

त्योहार एवं चुनाव को मद्देनजर रखते हुए राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों की पेट्रोलिंग गाड़ी धमतरी के विभिन्न मार्गों से होकर निकली फ्लेग मार्च

अड्डेबाजी,नशाखोरी, गुंडा बदमाशों,चाकूबाजों असामाजिक तत्वों पर कि जायेगी सख्त कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – 26सितंबर शाम को पुलिस अधीक्षक प्रशांंत ठाकुर द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित शहर एवं जिले की सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था के लिये, असामजिक तत्वों, गुंडे बदमाशो में कानून का डर बनाने हेतु, नशे के खिलाफ कार्यवाही करने,आने वाले त्यौहार एवं आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए फ्लेग मार्च किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
जिसमें राजपत्रित अधिकारी सहित थाना प्रभारियों सहित पेट्रोलिंग वाहनों में धमतरी शहर मेंं फ्लेग मार्च कर सघन पेट्रोलिंग की गई।

पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च के दौरान अड्डेबाजी करने वाले, क्षेत्र के गुंडे बदमाशो, स्पीड बाइकिंग करने वालो पर सख्त कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये।
फ्लेग मार्च के माध्यम से अपराधियों में भय हो एवं आम नागरिकों में सुरक्षा कि भावना जागृत करने के लिए फ्लेग मार्च निकाला गया आदतन अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों को चिन्हांकित कर उन पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने एवं उनकी गतिविधियों पर नजर रख कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
आज के फ्लेग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री श्रीमती मधुलिका सिंह,एसडीओपी.
धमतरी श्री के. के. वाजपेयी,डीएसपी०ट्रैफिक श्री मणिशंकर चंद्रा, डीएसपी०परि०विंकेश्वरी पिंदे,थाना प्रभारी धमतरी निरी. ब्रिजेश तिवारी, थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई,थाना प्रभारी रूद्री निरी.सन्नी दुबे,सायबर प्रभारी उनि.रमेश साहू सहित थाना एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज