chhattisgarh samay news

थाना सिटी कोतवाली में NDPS., आर्म्स एक्ट मामले में कार्यवाही सहित 70 से अधिक गुण्डा, बदमाशों ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

थाना सिटी कोतवाली,अर्जुनी,रूद्री केरेगांव सायबर टीम द्वारा अभियान चलाकर कि गई गुंडा बदमाशों कि धरपकड़ अभियान

सभी बदमाशों को चाकूबाजी,नशाखोरी ना करने एवं शांति पूर्ण रहकर जीवन यापन करने कि दी गई समझाईश

अड्डेबाजी,नशाखोरी, चाकूबाजी,गुंडा बदमाश, असमाजिक तत्वों कि अब खैर नहीं,थाने में बुलाकर दी गई कड़ी चेतावनी

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर त्योहारी सीजन तथा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए जिले में अमन कायम रखने गुण्डे बदमाशों की हुई थाना हाजिरी परेड,कि गई प्रतिबंध कार्यवाही

नगरी अनुभाग में भी गुंडा बदमाशों, चाकूबाजी करने वाले एवं असमाजिक तत्वों को बुलाकर दी गई समझाइश एवं चेतावनी

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्योहारी सीजन को देखते हुए धमतरी शहर में अमन कायम रखने गुंडे, बदमाशों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी धमतरी के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी धमतरी, अर्जुनी,रूद्री, केरेगांव, सायबर कि संयुक्त टीम द्वारा द्वारा गुंडे, बदमाशों पर नकेल कसा गया।

धमतरी पुलिस द्वारा चाकू बाजी करने वालों पर आर्म्स एक्ट एवं असमाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंध कार्यवाही कि जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों में रजिस्टर्ड गुण्डे, बदमाशों को थाने में तलब कर हाजिरी देने के निर्देश दिए हैं और सभी गुंडा बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों को नशाखोरी ना करने कि समझाईश दी गई।

इसी कड़ी में धरपकड़ अभियान के अंर्तगत 70 से अधिक गुण्डे बदमाशों ने थाना सिटीकोतवाली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विधानसभा चुनाव, गणेशोत्सव तथा अन्य त्योहारी पर्व को मद्देनजर रखते हुए अपराध पर अंकुश लगाने शहर में शांति तथा सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के एसपी.ने लिए सभी राजपत्रित पुलिस अफसरों के अलावा सभी थानों के टीआई को निर्देश दिए गए हैं।
थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के गुंडे, बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों की जांच कर उन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिये गए हैं।

इसी कड़ी में थानों प्रभारियों द्वारा अपने इलाके में सक्रिय
बदमाशों को सिटीकोतवाली थाने में हाजिरी दर्ज कराने बुलाया गया एवं नशा नही करने एवं शांति पूर्ण रहकर जीवन यापन करने कि चेतावनी दी गई।

थाना पहुंचे बदमाशों को समझाइश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें।
पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है, तो वे तत्काल अपनी उपस्थित भी बुलाया
जाए तत्काल दर्ज कराएं।

क्षेत्र में सुरक्षा, उपस्थिति दर्ज शांति एवं कानून व्यवस्था कराने पहुंचें बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।
इसी कड़ी में पुलिस ने कुछ गुंडा बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल भी किया गया है।
एक सप्ताह के अंदर कि गई कार्यवाही
छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम के तहत 08 मामले में 08 आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही

आर्म्स एक्ट में 7 मामले में के तहत 07 आरोपियों के विरूद्ध कि गई कार्यवाही
प्रतिबंधक कार्यवाही
151के 15 मामले में 16 व्यक्तियों के विरुद्ध कि गई कार्यवाही।

107/116
के 92 मामले में 111 व्यक्तियों के विरुद्ध कि गई कार्यवाही।

एनडीपीएस कि कार्यवाही
2 मामले मे कि गई कार्यवाही 2 व्यक्तियों के विरुद्ध कि कार्यवाही।

संपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी.धमतरी श्री के.के.वाजपेयी,एसडीओपी. नगरी श्री मयंक रणसिंह, परि.उपुअ. सुश्री विंकेश्वरी पिंदे,थाना प्रभारी धमतरी निरीक्षक ब्रिजेश तिवारी, थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक राजेश मरई,थाना प्रभारी रूद्री निरीक्षक सन्नी दुबे,थाना प्रभारी नगरी निरी अरुण साहू ,थाना प्रभारी सिहावा निरी. लेख राम ठाकुर,उनि०विनोद शर्मा, सायबर प्रभारी उनि.रमेश साहू,थाना प्रभारी केरेगांव सउनि.प्रदीप सिंह,सउनि०अमित सिंह सोरी,अनिल यदु,भीष्म अवस्थी,विरेंद्र बैस,प्रआर० देवेंद्र राजपूत, शेखर सिन्हा, सायबर टीम एवं थानों कि टीम का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज