मोहंदी बेलोरा में सट्टा तो मगरलोड मे गांजा का फल फूल रहा है अवैध कारोबार
एसपी के निर्देश का खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां
सट्टा और अवैध गांजा की बिक्री से पुलिस का जेब हो रहा है लाल और जनता हो रही है कंगाल
मगरलोड टीआई रहे राजेश जगत के जाने के बाद अवैध कारोबार में नहीं हो रहा है रोकथाम
मगरलोड थाना चल रहा है एस आई प्रभारी के भरोसे, आम जनताओ ने की थानेदार भेजने की मांग
धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिला के विकासखंड मुख्यालय मगरलोड में कई दिनों से थाना के आसपास अस्पताल क्षेत्र एवं मथुरा नगर मोहल्ले में गांजे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिससे नाबालिक बच्चे भी गांजा पीने की चपेट में आकर मंदबुद्धि होने लगा है और चौक चौराहे पर आए दिन गांजे के नशे में कुछ भी हरकत करते देखे जा सकते हैं मगरलोड में कई बार बुद्धिजीवियों ने पुलिस अधिकारी से रोकथाम की मांग किया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है पुलिस थाना से महज कुछ दूर आसपास जगह में गांजे की अवैध बिक्री धड़ल्ले से हो रही है लेकिन पुलिस का खुफिया तंत्र द्वारा ठीक से जानकारी नहीं देने के कारण या पुलिस वालों की मिली भगत के कारण गांजे की अवैध बिक्री को रोकथाम करने में पुलिस के उच्च अधिकारी भी असफल है गांजे के गिरफ्त में आने के कारण मगरलोड भैंसमुंडी का माहौल लगातार बिगड़ रहा है
इसी तरह विकासखंड मगरलोड मोहंदी बेलोरा गांव में सट्टा का अवैध कारोबार फल फूल रहा है जिससे क्षेत्र के व्यापारी किसान मजदूर वर्ग के लोग सट्टा के जाल में फंसकर अपनी गाड़ी पूंजी गवा रहे हैं
जिससे गांव की बुद्धिजीवियों में लगातार पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है रातों-रात अमीर बनने की चाहत ने श्रमिक वर्ग , छोटे किसान वर्ग छोटे-छोटे व्यापारियों की गाड़ी पूंजी रोजमर्रा की जिंदगी जीने वालों की रोजी-रोटी सट्टे की लालच में बर्बाद हो रही है
इस कार्य की जानकारी भी कई पुलिस कर्मियों को भी है लेकिन अपने उच्च अधिकारी को बताने के बजाय अपना अपना जेब लाल कर रहे हैं जिसके कारण क्षेत्र में चोरी घरेलू झगड़ा असामाजिक तत्व के लोगों का पनाह बनता जा रहा है इस कार्रवाई पर कुछ दिन पहले मगरलोड थाना का आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर ने सख्त से सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी थी लेकिन अभी तक कोई भी पहल मगरलोड पुलिस ने नहीं की है
मगरलोड थाना प्रभारी रहे राजेश जगत के जाने के बाद मोहदी बेलोरा में दिन रात सट्टा का कारोबार फल फूल हो रहा है तो वही मगरलोड में अवैध गांजा की बिक्री धड़ल्ले से हो रहा है
मगरलोड मोहदी बेलोरा की जनताओ ने पुलिस की उच्च अधिकारियों से अवैध कारोबार को रोकने की मांग की है नहीं तो छत्तीसगढ़ शासन के महामहिम राज्यपाल पुलिस महानिदेशक पुलिस महानिरीक्षक रायपुर को जाकर इस कार्य को प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे अन्यथा मगरलोड मे अवैध गांजा की बिक्री व सट्टा की रोकथाम नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी भी क्षेत्र के बुद्धिजीवियों द्वारा दी जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
इस संबंध में मगरलोड थाना प्रभारी एस आई चंद्रकांत साहू ने कहा गांजा एवं सट्टा की जानकारी मिली है कार्यवाही की जाएगी
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


