chhattisgarh samay news

सिहावा पुलिस ने सांकरा हेमंत साहू को सट्टा लिखते सैकड़ो की पट्टी,1560 रु जप्ति कर पकड़ा

सिहावा पुलिस ने सांकरा हेमंत साहू को सट्टा लिखते सैकड़ो की पट्टी,1560 रु जप्ति कर पकड़ा

 

छ.ग.के नये जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के 06 (क)जुआ एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

आरोपी सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में आम जगह में खेलाया जा रहा था सट्टा

आरोपी के कब्जे से 3 नग सैकड़ों रूपये का लिखा सट्टा पट्टी नंबर,01 नग डॉट पेन एवं नगदी 1560 रूपये किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार जुआ,सट्टा,अवैध शराब, गांजा के खिलाफ रहेंगी कार्यवाही जारी

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा व अवैध कारोबारियों व अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गये हैं।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मयंक रणसिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिहावा लेख राम ठाकुर एवं थाना कि टीम द्वारा सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में आम जगह में एक व्यक्ति द्वारा सट्टा पट्टी लिख रहे है,की सूचना पर थाना प्रभारी सिहावा एवं टीम द्वारा तत्काल मौक पर रवाना होकर ग्राम सांकरा में जाकर चारों ओर से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जिसमें
आरोपी का नाम हेमंत कुमार साहू पिता तिजू राम साहू उम्र 43 वर्ष साल साकिन खम्हरिया, जिला धमतरी को सट्टा खेलाते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया है।आरोपी के पास से 03नग सट्टा पट्टी ,01 नग डॉट पेन जुमला 1560/-रु० जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 6 छ०ग०जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा निरी.लेख राम ठाकुर,सउनि०नरेंद्र साहू, लक्ष्मी निर्मलकर एवं सिहावा आर .हरीश सिन्हा स्टॉफ का विशेष योगदान रहा है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज