chhattisgarh samay news

बोदलबहारा में 70 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ संजय उइके को मगरलोड पुलिस ने पकड़ा

बोदलबहारा में 70 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ संजय उइके को मगरलोड पुलिस ने पकड़ा

अवैध महुआ कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध मगरलोड पुलिस ने किया वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के पास से 10 लीटर वाली 07 जरीकेन में 70 लीटर महुआ शराब किमती 10500 रूपये किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब,जुआ, सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिये सख्त निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा,अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी.कुरूद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व एवं हमराह में मगरलोड पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत मुखबिर के बताए जगह पर छापे मार कि कार्यवाही कर बोदलबाहरा हाथादहरा नाला के पास अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके पास से 10-10 लीटर वाली 07 जरीकेन में कुल 70 लीटर महुआ शराब किमती 10500 रूपये मिलने पर उक्त शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से बिक्री करने रखें 70 लीटर अवैध महुआ शराब को जप्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी संजय उइके को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड अपराध क्रमांक 215/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं ।
आरोपी संजय उइके पिता गोविंद उइके उम्र 35 वर्ष साकिन शकरवारा थाना अर्जुनी जिला धमतरी

एसडीओपी. कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल के हमराह में थाना प्रभारी मगरलोड उनि०चंद्रकांत साहू, सउनि०
दिनेश सोनकर, प्रआर०गोपी चंद्राकर,आर०गोपाल चंद्राकर,मनोहर गायकवाड़,कमलेश विश्वकर्मा, मआर. गीतांजलि चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज