chhattisgarh samay news

मेघा से मोहदी पीडब्ल्यूडी चौड़ीकरण रोड भ्रष्टाचार की चढ़ गई चपेट में – चेतन साहू

मेघा से मोहदी पीडब्ल्यूडी चौड़ीकरण रोड भ्रष्टाचार की चढ़ गई चपेट में – चेतन साहू

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दी कलेक्टर को ज्ञापन

अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ आंदोलन व चक्का जाम की दी चेतावनी

पीडब्ल्यूडी अधिकारी व ठेकेदार की जेब हुए लाल, राहगिरो का चलना हुआ बेहाल

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री चेतन साहू ने मेघा से मोहदी गुणवत्ता हीन टू लाइन सड़क निर्माण करने वाले एजेंसी व उनको सरक्षण देने वाले PWD विभाग के अधिकारियों दोनों पर जांच करके कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर से किया है उन्होंने बताया
धमतरी जिले अंतर्गत मगरलोड ब्लाक के मेघा से मोहन्दी (सिंगपुर) मार्ग का चौडीकरण अभी चार महीने पहले निर्माण हुआ है, जिसमें गुणवत्ता हींन मटेरियल डालने के कारण आज के तिथि में मेघा से छिपली तक पूरा मार्ग जर्जर गड्ढे युक्त हो गया,डामर उखड़ गया हैं जिनके कारण आवागमन बाधित हो रहा है,इस प्रकार खुलेआम भ्रष्टाचार करते हुए जर्जर व गुणवत्ता हीन रोड़ का निर्माण हुआ है जो निंदनीय हैं।

मेघा से छिपली तक हुए गुणवत्ता हीन सड़क का निर्माण करने वाले एजेंसी ओर उन्हें सहयोग देने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई किया जाए नहीं तो भाजपा युवा मोर्चा जिला धमतरी उक्त मांगो को लेकर आंदोलन, चक्काजाम करने बाध्य होंगे जिनके संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन धमतरी होंगे l इस रोड में चलने से राहगिर बहुत ही परेशान है बड़े-बड़े गड्ढे होने के घर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस गुणवत्ता हीन सड़क को बनाने के लिए ठेकेदार सहित अधिकारी भी जिम्मेदार है यहां जनता की हालत आए दिन दुर्घटना होने से बेहाल हो रही है और अधिकारी घटिया स्तर का सड़क बनाकर अपने जेब को लाल करने में लगे इसके कारण क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा है

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज