chhattisgarh samay news

चिवरी में अवैध शराब बेचने वाले बिसम्भर सेन के विरुद्ध चौकी बिरेझर पुलिस ने किया कार्यवाही

चिवरी में अवैध शराब बेचने वाले बिसम्भर सेन के विरुद्ध चौकी बिरेझर पुलिस ने किया कार्यवाही

आरोपी के पास से 182 पौवा,90 पौवा देशी मशाला,92 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 32.76 बल्क लीटर शराब किमती-17260 रूपये, बिक्री रकम 240 रूपये किया गया जप्त

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा,अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी.कुरूद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिरेझर द्वारा बिरेझर क्षेत्र में अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत मुखबिर के बताए जगह पर छापे मार कि कार्यवाही किया गया।
जिसमें ग्राम चिवरी में बिसम्भर सेन के घर में रखकर अवैध रूप से देशी प्लेन एवं मशाला शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से 90 पौवा देशी मशाला कुल 16.200 बल्क लिटर, तथा 92 पौवा देशी मदिरा प्ले शराब कुल 16.560 बल्क लीटर कुल जुमला 32.76 बल्क लिटर शराब जुमला कीमती 17,260 रूपयें तथा बिक्री रकम 240 रूपये मिलने पर समक्ष गवाह के विधिवत जप्त कर आरोपी बिसभर सेन पिता टीकम सेन उम्र 27 वर्ष ग्राम चिवरी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आज दिनांक 28.09.2023 को हीरासत में लेकर विधिवत कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

आरोपी बिसम्भर सेन पिता टीकम सेन उम्र 27 वर्ष ग्राम चिवरी चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उमाकान्त तिवारी, सउनि. जगदीश सोनवानी, दक्षकुमार साहू एवं आरक्षक भुपेन्द्र पदमशाली, जितेन्द्र चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज